पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ठंड आते ही सबसे बड़ी समस्या जो आती है, वो है स्मॉग की। आज से 68 साल पहले 1952 में ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ऐसा भयानक स्मॉग छाया था, जिसने 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। ये स्मॉग कोई एक या दो दिन नहीं, बल्कि 5 दिन तक छाया रहा था।
हुआ ये था कि दिसंबर में ब्रिटेन में जबरदस्त ठंड पड़ती है। वहां सर्दियों के मौसम में अक्सर कोहरा छाया रहता था। 5 दिसंबर की सुबह भी कुछ ऐसी ही थी। जब लंदन के लोग सुबह सोकर उठे, तो बाहर घना अंधेरा था और चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ धुआं ही धुआं था। सबको लगा कि जैसा कोहरा रोज होता है, वैसा ही ये भी होगा।
मगर पूरा दिन बीत जाने के बाद भी धुआं छटा नहीं, बल्कि और गहरा होता गया। ये इतना गहरा था कि विजिबिलिटी 1 फीट से भी कम हो गई थी। लोग घबराने लगे थे। सांस लेने में तकलीफ भी होने लगी थी। 5 दिसंबर को लंदन पर छाया ये स्मॉग 9 दिसंबर को हटा था।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस स्मॉग की वजह से 5 दिन में ही 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस स्मॉग में मरने वालों की संख्या 12 हजार से ज्यादा बताई गई थी। इस स्मॉग में 1.5 लाख से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे।
अब इस खतरनाक स्मॉग के छाने का कारण भी जान लीजिए। होता ये था कि 13वीं सदी से ही लंदन में लोगों को कोयला जलाने की आदत पड़ गई थी। ऊपर से वहां की फैक्ट्रियों में भी कोयले का बहुत इस्तेमाल होता था। ऐसे में लोगों के घरों से और कारखानों से निकला धुआं ऊपर हवा में उठा। वहां पहले से ही धुंध की नमी थी। धुआं और नमी एक-दूसरे से मिले और स्मॉग बन गया।
सर्दी और धुंध की वजह से धुआं ऊपर उठा ही नहीं। वहीं जम गया। इस खतरनाक स्मॉग को "ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन" कहा जाता है। इस स्मॉग के बाद कानून बना, जिसमें घरों में कोयला जलाने पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही फैक्ट्रियों में भी कोयले की जगह ऐसे फ्यूल का इस्तेमाल करना जरूरी कर दिया, जिससे धुआं न निकले।
आज ही शुरू हुई थी STD सर्विस, इसी से लंबी दूरी के कॉल होने लगे
टेलीकॉम की दुनिया में आज का दिन भी ऐतिहासिक है। 5 दिसंबर 1958 को इंग्लैंड के ब्रिस्टल में सब्सक्राइबर ट्रंक डायलिंग यानी STD की सर्विस शुरू हुई थी। पहली बार ये सर्विस ब्रिस्टल के 18 हजार लोगों के लिए शुरू हुई थी। इसी सर्विस की मदद से लंबी दूरी के कॉलिंग को मुमकीन बनाया था।
हालांकि, इंग्लैंड में इससे पहले भी STD कॉलिंग होती थी, लेकिन वो सिर्फ वहां की महारानी के लिए थी। भारत में STD की सर्विस 1960 में शुरू हुई थी। भारत में पहली बार लखनऊ और कानपुर के बीच STD के जरिए कॉलिंग हुई थी।
भारत और दुनिया में 5 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.