पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तारीख थी 31 जनवरी 1971 और दिन था रविवार। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपना 8वां मून मिशन अपोलो-14 लॉन्च किया। इस मिशन में एलन शेफर्ड, स्टुअर्ट रूसा और एडगर मिशेल थे। अपोलो-14 ने हफ्तेभर बाद 6 फरवरी 1971 को चांद की सतह पर लैंडिंग की। लैंड करने के बाद एलन शेफर्ड ने चांद की जमीन पर गोल्फ खेला।
दरअसल, एलन शेफर्ड गोल्फर थे। शेफर्ड अपने साथ गोल्फ स्टिक और गोल्फ की बॉल स्पेस सूट में छिपाकर ले गए थे। चांद की सतह पर उतरने के बाद शेफर्ड ने काम खत्म किया और गोल्फ खेला। उन्होंने दो बॉल मारीं, जिसमें से एक चांद की सतह पर गिरी, जिसे जैवेलिन कार्टर नाम दिया गया। इसी के साथ शेफर्ड चांद की जमीन पर गोल्फ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए।
अपोलो-14 मिशन 9 दिन 2 मिनट का था। चांद की जमीन पर शेफर्ड और एडगर मिशल ने 9 घंटे 24 मिनट बिताए थे। शेफर्ड और मिशेल वहां से करीब 42 किलो मिट्टी और चट्टानें लेकर आए थे। इसमें 450 करोड़ साल पुराना क्रिस्टेलाइन रॉक का नमूना भी था, जो बिल्कुल सफेद रंग का था।
एलिजाबेथ-II को इंग्लैंड की महारानी बने 69 साल पूरे
एलिजाबेथ-II को इंग्लैंड की महारानी बने आज 69 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने आज ही के दिन 1952 में ब्रिटेन की गद्दी संभाली थी। उस वक्त वो महज 26 साल की थीं। 21 अप्रैल 1926 में एलिजाबेथ अलेक्जेंड्रा मेरी का जन्म हुआ था। 1936 में उनके पिता किंग जॉर्ज-VI गद्दी पर बैठे। एलिजाबेथ 18 साल की उम्र में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सेना में ड्राइवर बनीं। 1947 में उन्होंने फिलिप माउंटबेटन से शादी की। 1952 में केन्या में उनके पिता का अचानक निधन हो गया। जिसके बाद एलिजाबेथ को ब्रिटेन की महारानी घोषित किया गया। 2 जून 1953 को उनका राजतिलक किया गया।
भारत और दुनिया में 6 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.