पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नॉर्वे के रोआल्ड एमंडसन दुनिया के पहले शख्स हैं, जो पृथ्वी के साउथ पोल पहुंचे थे। इसे अंटार्कटिका भी कहते हैं। रोआल्ड एमंडसन और उनकी टीम 14 दिसंबर 1911 को साउथ पोल पर पहुंची थी और वहां पहुंचकर नॉर्वे का झंडा फहराया था। एमंडसन की टीम में 3 पुरुष और 52 कुत्ते भी शामिल थे, लेकिन अंटार्कटिका पहुंचे थे सिर्फ 16 डॉग्स। बाकी डॉग्स को खा लिया गया था।
ये टीम 19 अक्टूबर 1911 को अंटार्कटिका के लिए निकली थी और करीब दो महीने की यात्रा के बाद वहां पहुंची। एमंडसन के बाद 1 नवंबर 1911 को नॉर्वे के ही रॉबर्ट स्कॉट की टीम भी साउथ पोल की तरफ निकली। लेकिन, उनकी टीम जब 17 जनवरी 1912 को यहां पहुंची तो उन्हें पता चला कि एमंडसन पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। साउथ पोल से लौटते समय स्कॉट की मौत हो गई।
नॉर्थ पोल से लौटते समय लापता हो गए एमंडसन
18 जून 928 में नॉर्थ पोल से लौट रहा एक विमान लापता हो गया। इसमें 55 साल के रोआल्ड एमंडसन भी थे। वो विमान आजतक नहीं मिल सका है। माना जाता है कि उसी विमान हादसे में एमंडसन की मौत हो गई। 2003 में भी एमंडसन और उस विमान में सवार लोगों के शव ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन ये कोशिश नाकाम ही साबित हुई।
बॉलीवुड के 'शोमैन' का जन्म
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की आज 96वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 14 दिसंबर 1924 को पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राज कपूर ने 11 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1935 में आई इंकलाब फिल्म में राज कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली फिल्म को महज 24 साल की उम्र में प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म 'आग' थी, जो 1948 में आई थी। राज कपूर को पहचान मिली 1951 में आई फिल्म 'आवारा' से।
इस फिल्म में राज कपूर ने खुद को चार्ली चैपलिन की ट्रैंप (आवारा) इमेज में ढालकर पेश किया। उस समय वो 26 साल के थे। राजकपूर पर फिल्माया गया 'आवारा हूं' गीत आज भी सुपरहिट है। ऐसा कहा जाता है कि चीन के कम्युनिस्ट नेता माओ त्से तुंग का पसंदीदा गीत था।
1970 में राज कपूर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' लेकर आए थे। ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें एक नहीं, बल्कि दो इंटरवल थे। इस फिल्म पर राज कपूर ने 6 साल का वक्त लगाया। फिर भी ये फ्लॉप हो गई। राज कपूर को 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
1987 में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए बाबा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। आवारा फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को टाइम मैग्जीन ने टॉप-10 परफॉर्मेंस में शामिल किया है। राज कपूर कई सालों से अस्थमा से जूझ रहे थे और 2 जून 1988 को 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
भारत और दुनिया में 14 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.