आफताब को दी गई 'द ग्रेट रेलवे बाजार':जेल में पढ़ना चाहता है इंग्लिश नॉवेल, अब तक हुए सभी टेस्ट में जवाब एक जैसे

नई दिल्ली6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने तिहाड़ जेल प्रशासन से पढ़ने के लिए कोई भी इंग्लिश नॉवेल मांगी थी। शनिवार शाम को प्रशासन ने उसे 'द ग्रेट रेलवे बाजार: बाय ट्रेन थ्रू एशिया' किताब मुहैया कराई। यह किताब अमेरिकी उपन्‍यासकार पॉल थेरॉक्स का यात्रा वृतांत है। जेल अधिकारियों ने बताया, उसे किताब दे दी है क्योंकि यह अपराध पर आधारित नहीं है। यह किताब पढ़कर आफताब किसी अन्य या खुद को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

आफताब ने अब तक हुए सभी टेस्ट में पूछे गए सवालों के एक जैसी ही जवाब दिए हैं। PTI ने शुक्रवार को पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि पूनावाला का इकबालिया बयान, पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट के दौरान उससे पूछे गए सवालों के जवाब मैच करते हैं। बता दें कि दोनों ही टेस्ट में उसने श्रद्धा की हत्या की बात कबूली है। आफताब ने तिहाड़ जेल प्रशासन से पढ़ने के लिए इंग्लिश नॉवेल और लिटरेचर बुक्स मांगी है। उसे जल्द ही ये बुक्स दी मुहैया कराई जाएंगी।

चाइनीज चॉपर से श्रद्धा के शव के टुकड़े किए
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ट के दौरान आफताब ने बताया कि उसने चाइनीज चॉपर से श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे। बाद में चॉपर गुरुग्राम में अपने दफ्तर के पास झाड़ियों में कहीं फेंक दिया था। वहीं, श्रद्धा के सिर को महरौली के जंगलों में ही फेंका था। उसने श्रद्धा के फोन के बारे में भी जानकारी दी, जिसे उसने मुंबई में समुद्र में फेंक दिया था। पुलिस अब तक फोन को बरामद नहीं कर पाई है।

2 घंटे चला पोस्ट नार्को टेस्ट
शुक्रवार को आरोपी आफताब का पोस्ट-नार्को टेस्ट भी पूरा हो गया है। 'पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू' के दौरान फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम ने उससे लगभग 2 घंटे तक सवाल किए। पहले नार्को टेस्ट इंटरव्यू FSL के ऑफिस में होना था, लेकिन आफताब की सुरक्षा को देखते हुए टीम ने टेस्ट तिहाड़ जेल में ही करने का फैसला किया।

जेल में आफताब को अलग सेल में रखा गया है। यहां उसके अलावा कोई और कैदी नहीं है।
जेल में आफताब को अलग सेल में रखा गया है। यहां उसके अलावा कोई और कैदी नहीं है।

अगले हफ्ते आएगी श्रद्धा की DNA रिपोर्ट
पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा की DNA रिपोर्ट अगले हफ्ते तक आएगी। हालांकि, पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है। इसके साथ ही उसके शरीर के अन्य हिस्सों के साथ ही उसकी तलाश जारी है। आफताब की निशानदेही पर अभी तक 13 हड्डियां बरामद की गई हैं। आफताब के घर के बाथरूम, किचन के अलावा बेडरूम से भी खून के धब्बों के सैंपल मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

आफताब और श्रद्धा बंबल डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे।
आफताब और श्रद्धा बंबल डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे।

आफताब से पूछताछ से जुड़ी जरूरी बातें...

1. ब्रेन मैपिंग भी हो सकती है
मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि अगर आफताब का नार्को टेस्ट बेनतीजा रहा तो पुलिस आफताब की ब्रेन मैपिंग करने पर विचार कर सकती है। इसके लिए पुलिस को कोर्ट से अनुमति लेनी होगी।

2. आफताब हर बात मान रहा, यहीं शक गहराया
जांच में शामिल एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि आफताब बहुत चालाक है और कभी भी मामले में नया मोड़ ला सकता है। अभी तक वह पुलिस की हर बात मान रहा है, जांच में सहयोग कर रहा है। यहां तक कि पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए भी राजी हो गया। पुलिस को उसके इस अच्छे व्यवहार पर संदेह हो रहा है।

3. पूछताछ के दौरान आफताब बेहद कॉन्फिडेंट
पुलिस सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि पूछताछ के दौरान आफताब बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट था। उसने बहुत तेजी से और रिलैक्स होकर जवाब दिया। इससे लगा कि वह पहले से सोच-समझकर जवाब देता है। पुलिस को शक यह भी है कि जब सितंबर-अक्टूबर में आफताब को मुम्बई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, उस वक्त भी श्रद्धा के कुछ बॉडी पार्ट्स उसके दिल्ली वाले फ्लैट में मौजूद थे।

आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर सोमवार को रोहिणी स्थित FSL के बाहर 4-5 लोगों ने तलवारों से हमले की कोशिश की। पुलिस ने हमलावरों को काबू करने के लिए रिवॉल्वर निकाल ली। हालांकि, फायरिंग नहीं की। दो हमलावर को हिरासत में लिया गया है।
आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर सोमवार को रोहिणी स्थित FSL के बाहर 4-5 लोगों ने तलवारों से हमले की कोशिश की। पुलिस ने हमलावरों को काबू करने के लिए रिवॉल्वर निकाल ली। हालांकि, फायरिंग नहीं की। दो हमलावर को हिरासत में लिया गया है।

12 नवंबर को गिरफ्तार हुआ आफताब
आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 17 नवंबर को उसकी कस्टडी को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया। कोर्ट ने फिर 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आफताब-श्रद्धा 8 मई को दिल्ली पहुंचे, 18 को कत्ल
आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 8 मई को आए थे। यहां से पहाड़गंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे। साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को 28 साल के आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया और उसके 35 टुकड़े किए, जिन्हें उसने लगभग तीन हफ्ते तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा। इसके बाद हर रोज इन टुकड़ों को मेहरौली के जंगल में फेंकने जाता था। आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे।

श्रद्धा मर्डर से जुड़ी हर एक खबरें नीचे पढ़ें...

1. आफताब ने कत्ल से पहले दृश्यम देखी थी, पार्ट-2 का इंतजार कर रहा था

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने माना है कि उसने श्रद्धा के कत्ल से पहले बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखी थी, उसे पार्ट-2 का भी इंतजार था। FSL सूत्रों के मुताबिक, दृश्यम देखकर ही वो मर्डर के बाद एक कहानी गढ़ने की फिराक में था। पूरी खबर पढ़ें ...

2. जिस रूम में लाश के टुकड़े रखे, वहीं सोता था; आरी से उसका भी हाथ कटा था

दिल्ली के श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। साथ ही हत्या के आरोपी आफताब की दरिंदगी और डरावने चेहरे की कहानी भी छनकर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने जिस कमरे में श्रद्धा की डेड बॉडी के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, वह उसी कमरे में लगातार 18 दिन सोता रहा। पूरी खबर पढ़ें...

3. श्रद्धा वैसी लड़की नहीं थी कि शादी का दबाव बनाती:दोस्त बोला- आफताब रिजर्व रहता था

मुंबई की रहने वाली श्रद्धा ने मास मीडिया की पढ़ाई की थी। कॉलेज में दोस्त उसे 4जी गर्ल कहकर बुलाते थे। वह हमेशा हंसती रहती थी। पिक्सी कट बाल होने की वजह से उसकी अलग पहचान भी थी। उसने अपने दोस्तों को आफताब के साथ रिलेशनशिप के बारे में बताया था। श्रद्धा की लाइफ को समझने के लिए हमने कॉलेज में उसके दोस्त रहे रजत से बात की। पढ़ें पूरी बातचीत...

4. श्रद्धा के टुकड़े तलाश रही पुलिस को मिला इंसानी जबड़ा

दिल्ली के श्रद्धा वालकर मर्डर केस में श्रद्धा की लाश के टुकड़े ढूंढने के दौरान दिल्ली पुलिस को एक इंसानी जबड़ा मिला है। यह जबड़ा श्रद्धा का है या नहीं, ये पता लगाने के लिए एक डेन्टिस्ट की मदद ली जा रही है। वहीं, अब तक पुलिस ने जितने मानव अंग बरामद किए हैं, उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

5. ​​​​​पीटने के 5 दिन बाद श्रद्धा को अस्पताल लाया आफताब

श्रद्धा वालकर मर्डर में आफताब अब भी पुलिस को गुमराह कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को माना कि फिलहाल मामले में तफ्तीश जारी है और ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, ऐसे सबूत और गवाह सामने आ रहे हैं, जो आफताब की बर्बरता की कहानी को साबित कर रहे हैं। ये सबूत कोर्ट में टिक पाएंगे, ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है। पढ़ें पूरी खबर...