पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Kerala Agra | Coronavirus India Total Cases Latest News Updates: Narendra Modi March 17 Dhaka Visit Cancelled, 43 Cases Have Been Confirmed In India

देश में कुल 45 मामलों की पुष्टि, केरल और कनार्टक में 1-1 केस सामने आया; स्वास्थ्य मंत्री बोले- बीमार ही मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बच्चे में संक्रमण के लक्षण मिले। - Dainik Bhaskar
कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बच्चे में संक्रमण के लक्षण मिले।
  • केरल में 3 साल के बच्चे और कश्मीर में बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली
  • बांग्लादेश में 3 केस सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का ढाका दौरा टाला गया
  • दिल्ली में संक्रमण रोकने के लिए बसों और मेट्रो को डिसइन्फेक्ट करने के आदेश

नई दिल्ली. हैं।’’

वायुसेना का विमान ईरान के लिए रवाना हुआ
ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सोमवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से तेहरान के लिए रवाना हुआ। यह रात दो बजे तेहरान पहुंचेगा और मंगलवार सुबह 9:30 बजे लौटेगा। ईरान में करीब दो हजार भारतीय रह रहे हैं। तीन दिन पहले ईरान की महां एयरलाइन वहां से 300 भारतीयों के स्वैब सैंपल्स भारत लाई थी। वहीं, इंडिगो एयरलाइन ने दोहा जाने वाली उड़ानों को 17 मार्च तक रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने कहा कि हालात को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा।

एमएससी लिरिका को तट पर नहीं आने दिया गया
रविवार को यूरोपियन कंपनी एमएससी क्रूज की शिप लिरिका को मंगलौर तट पर एंट्री नहीं दी गई। इस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे बड़ी निजी क्रूज लाइन है। इसके दुनियाभर में 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। जिस शिप को भारत ने एंट्री नहीं दी, वह 2000 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है और इस पर 700 क्रू मेंबर्स हैं।

थर्मल स्क्रीनिंग से 3 साल के बच्चे में संक्रमण की पहचान हुई
केरल में जिस 3 साल के बच्चे में संक्रमण मिला है, वह 7 मार्च को माता-पिता के साथ कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचा था। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोनावायरस के लक्षण नजर आने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। कश्मीर में ईरान से लौटी 63 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

नरेंद्र मोदी बांग्लादेश नहीं जाएंगे
बांग्लादेश में कोरोनावायरस के 3 मरीज मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना ढाका दौरा रद्द कर दिया है। मोदी को 17 मार्च को बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया था। वायरस के खतरे को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने कार्यक्रम को छोटे स्तर पर करने का फैसला लिया है।

ट्रैवल हिस्ट्री बताएं, नहीं तो एक्शन होगा- केरल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चलने वाली बसों और मेट्रो को नियमित तौर पर डिसइन्फेक्ट करने के आदेश दिए हैं। केरल सरकार ने विदेश से आने वाले हर यात्री को ट्रैवल हिस्ट्री बताने को कहा है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। तमिलनाडु सरकार ने संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर मरीजों की निगरानी करने की बात कही है।

संक्रमण की जांच के लिए देश में 52 लैब
संक्रमण की जांच के लिए देशभर में 52 लैब बनाई गई हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने स्वास्थ्य और शोध विभाग के साथ मिलकर ये लैब बनाई हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज समेत देश के अलग-अलग स्थानों पर वायरस रिसर्च एंड डॉयग्नॉस्टिक लैब (वीआरडी) नमूने एकत्रित कर रही हैं। 6 मार्च तक 3,404 लोगों के 4,058 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें चीन के वुहान शहर से लाए गए 654 लोगों के 1,308 सैंपल भी शामिल हैं।



विदेशी यात्रियों की 30 एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग
देश के 30 एयरपोर्ट्स पर विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। दक्षिण कोरिया और इटली से आने वालों को देश में प्रवेश करने से पहले कोरोनावायरस फ्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा। कोरोनावायरस के कारण इस महीने होने वाला भारत-ईयू शिखर सम्मेलन भी स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले लोगों के वीजा और ई-वीजा रद्द कर दिए थे। उधर, केंद्र सरकार के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है। बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियां शनिवार से ही मोबाइल रिंगटोन में कोरोनावायरस पर अवेयरनेस मैसेज चला रही हैं।

ये भी पढ़ें... 
कोरोनावायरस पर 9 अहम सवालों के जवाब: गर्मी बढ़ने पर संक्रमण का खतरा कम होगा, खांसने-छींकने वाले व्यक्ति से 6 फीट दूर रहें