एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के एक इंजन में आग लगने के बाद उसे वापस अबू धाबी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट अबू धाबी से कालीकट आ रही थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, सभी 184 पैसेंजर्स सुरक्षित हैं।
DGCA ने जानकारी दी है कि एअर इंडिया एक्सप्रेस का B737-800 विमान जो फ्लाइट नंबर IX 348 के तौर पर ऑपरेट किया जा रहा था, उसके इंजन नंबर-1 में आग लग गई थी, इस वजह से उसे वापस भेजा गया। DGCA ने बताया कि VT-AYC नंबर से रजिस्टर्ड विमान में जिस समय आग लगी, उस समय वह 1000 फीट की ऊंचाई पर था।
पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं थी
एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट शुक्रवार सुबह केरल के कालीकट के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के दौरान उसके फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने से पहले पायलट ने इस खराबी को नोटिस नहीं किया था। हालांकि, बाद में आग की जानकारी मिलने के बाद उसे वापस अबू धाबी भेजा गया और सुरक्षित लैंड कराया गया।
शारजाह से आ रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्लेन की कोचीन में इमरजेंसी लैंडिंग
शारजाह से आ रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्लेन की पिछले रविवार को केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। प्लेन में हाइड्रोलिक खराबी आ गई थी। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के प्रवक्ता के मुताबिक, शारजाह से उड़ान संख्या IX 412 में 193 पैसेंजर और क्रू के सभी 6 मेंबर्स को उतार लिया गया था। घटना के बाद एयरपोर्ट पर रात को फुल इमरजेंसी डिक्लेयर की गई थी।
पिछले साल 546 उड़ानों में तकनीकी खराबी आई:इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तारा में सबसे ज्यादा
पिछले साल घरेलू उड़ान के दौरान 546 फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी आई। इनमें से सबसे ज्यादा 256 बार इंडिगो एयरलाइंस के विमान के साथ ऐसी दिक्कतें आईं। इसके बाद स्पाइसजेट के विमान के साथ 143 बार और विस्तारा एयरलाइंस के विमानों में 97 बार तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने गुरुवार को लोकसभा में इसकी जानकारी दी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
सुखोई और मिराज क्रैश, एक पायलट की मौत: ग्वालियर से उड़े, मुरैना में टकराए; मिराज वहीं और सुखोई 90 किमी दूर भरतपुर में गिरा
एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 शनिवार सुबह 10.00 से 10.30 बजे के बीच ग्वालियर के पास आपस में टकराकर क्रैश हो गए। सुखोई पर दो और मिराज पर एक पायलट सवार थे। हादसे में सुखोई के दोनों पायलट इजेक्ट होने में कामयाब रहे, लेकिन मिराज के पायलट विंग कमांडर हनुमंथ राव सारथी की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें...
नेपाल में विमान हादसा, 68 की मौत:जिस एयरपोर्ट पर लैंडिंग होनी थी, उसे चीन ने बनाया; दो हफ्ते पहले हुआ था उद्घाटन
नेपाल में पिछले रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया। इससे प्लेन में आग लग गई और वह खाई में जा गिरा। पूरी खबर पढ़ें...
एयर एशिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी:लखनऊ एयरपोर्ट पर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
चार दिन पहले भी लखनऊ से कोलकाता जा रहे एयर एशिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। विमान से पक्षी के टकराने के चलते 180 लोगों की जान खतरे में आ गई थी। ऐसा ही मामला दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे विस्तारा की फ्लाइट में देखने को मिला था। विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद उसे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराई गई थी। इस विमान में 140 यात्री थे। पूरी खबर यहां पढ़ें..
पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से पेरिस जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI143 को अचानक लौटना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के मुताबिक, इसमें तकनीकी खराबी आई थी। फ्लाइट में 210 यात्री सवार थे। इसने बुधवार दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी थी और 2.25 बजे लौट आई। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.