फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का मामला:आरोपी को नौकरी से निकाला, पीड़ित के साथ उसके वॉट्सऐप चैट भी सामने आए

मुंबई5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से आ रही महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को वेल्स फार्गो एंड कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा- हम प्रोफेशनल बिहेवियर के हायर स्टैंडर्ड पर काम करते हैं। हमारे कर्मचारी की ऐसी हरकत माफी के काबिल नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था और उसके गायब होने की जानकारी वेल्स फार्गो कंपनी के अमेरिका स्थित कानूनी विभाग को भेजी थी।

मुंबई में आरोपी के घर सिर्फ मेड मिली
उधर, मुंबई में कुर्ला स्थित आरोपी के घर पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पहुंची। यहां पुलिस को आरोपी और उसका परिवार नहीं मिला। घर पर काम करने वाली मेड संगीता मिली। उसने बताया कि इस घर में 3 बच्चे एक महिला के साथ रहते हैं। वह परिवार के सदस्यों का नाम नहीं जानती, लेकिन लास्ट नेम मिश्रा है।

आरोपी शंकर मिश्रा के घर पुलिस को उनकी मेड संगीता मिली।
आरोपी शंकर मिश्रा के घर पुलिस को उनकी मेड संगीता मिली।

संगीता पिछले एक साल से इस घर पर काम कर रही है। बुधवार तक पूरा परिवार इसी घर पर था। गुरुवार को संगीता छुट्टी पर थी। शुक्रवार जब आई तो देखा घर बंद है। संगीता ने बताया कि मिश्रा परिवार ने बताया भी नही की वो कहां जा रहे हैं। इससे पहले हर बार जाने से पहले परिवार बताकर जाता था, घर पर रखी कार भी उन्हीं की है।

पीड़ित महिला और आरोपी की वॉट्सऐप चैट सामने आए
जिस महिला पर आरोपी शंकर मिश्रा ने एअर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब की थी। उसकी घटना के अगले दिन से वॉट्सऐप पर चैट शुरू हो गई थी। 27 नवंबर की चैट में पीड़ित महिला आरोपी से पांच हजार रुपए मिलने की बात कहती है। वह बताती है कि इससे उसकी बेटी और दामाद बेहद नाराज हैं, लेकिन मैंने उन्हें कंप्लेन फाइल करने से रोका यह कहते हुए की आरोपी को बेहद पछतावा है।

इसके जवाब में आरोपी पीड़ित का शुक्रिया करता है और आरोपी पीड़ित महिला को जल्द से जल्द पैसे देने की बात करता है। वह माफी मांगते हुए कहता है कि आइंदा ऐसी हरकत कभी नहीं होगी।

फिर 28 नवंबर को आरोपी पीड़ित महिला को बताता है की उनके कपड़े साफ-सफाई के लिए भेजे गए हैं जो उन्हें अगले दिन लौटा देगा। इसके बाद कहता है की वह उन्हें 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहा है। पीड़ित महिला पैसे मिलने की पुष्टि करती है और आरोपी से बेंगलुरु पहुंचने की बात कहती है।

आरोपी महिला से कहता है की वह उनसे जुड़ी तमाम चीजों को रविवार तक उन तक पहुंचा देगा। इसके बाद दोनों के बीच चार दिसंबर को दुबारा चैट होती है, जिसमें आरोपी द्वारा महिला के घर कुरियर पहुंचाया जाता है।

महिला की बेटी ने आरोपी को उसके द्वारा भेजे गए 15 हजार रुपए यह कहकर लौटा दिए कि पैसों से इस मामले की भरपाई नहीं हो सकती है।
महिला की बेटी ने आरोपी को उसके द्वारा भेजे गए 15 हजार रुपए यह कहकर लौटा दिए कि पैसों से इस मामले की भरपाई नहीं हो सकती है।

अगले ही दिन यानी 5 दिसंबर को महिला के मोबाइल फोन से आरोपी के फोन पर एक और मैसेज जाता है, जो महिला की बेटी भेजती है। इस मैसेज में बताया जाता है की पीड़ित महिला पूरी घटना से सदमे में है। परिवार बेहद नाराज है। पीड़ित महिला की बेटी कहती है की मामले की भरपाई पैसों से नहीं होगी और 15 हजार रुपए आरोपी को लौटा देती है।

आरोपी के पिता बोले- महिला की डिमांड ज्यादा थी
आरोपी शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा ने कहा है कि ये पूरा केस झूठा है। महिला ने पैसे की डिमांड की थी, उसे दिया भी गया था, लेकिन शायद उसकी जो डिमांड थी, वो पूरी नहीं हुई, इसलिए उसने ऐसा आरोप लगा दिया। हम भी अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। वो कहां है, हमें पता नहीं है। मेरा बेटा ऐसा कुछ कर भी नहीं सकता है।

DGCA ने हथकड़ी जैसी डिवाइस की सिफारिश की
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA ) ने फ्लाइट्स में यात्रियों पर पेशाब करने की घटनाओं को अपमानजनक शारीरिक हिंसा की श्रेणी में माना है। DGCA ने ऐसे अनियंत्रित यात्रियों को कंट्रोल करने के लिए फ्लाइट में हथकड़ी जैसे डिवाइस की सिफारिश की है, जिससे क्रू मेंबर्स उनकी हरकतें रोक सकें। भारत में एयर एशिया जैसी कुछ एयरलाइंस इसे एयरक्राफ्ट केबिन में रख रही हैं।

26 नवंबर को हुई थी घटना
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई।

हवाई यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

फ्लाइट में बुजुर्ग पर पेशाब करने वाले की गिरफ्तारी होगी: दिल्ली पुलिस ने टीमें बनाईं, क्रू मेंबर्स पर भी एक्शन लेगा एअर इंडिया

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी दिल्ली पुलिस ने कर ली है। आरोपी का नाम शेखर मिश्रा है, जो मुंबई का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 45 साल है। उसके खिलाफ IPC की धारा 354, 294, 509, 510 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें गठित की हैं। वहीं, एअर इंडिया ने भी उस पर एक्शन लिया है। उस पर 30 दिनों तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

फ्लाइट में नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब की:पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एअर इंडिया ने कराई FIR

एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई और जांच पूरी होने तक आरोपी के हवाई यात्रा करने पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ें

एअर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब की दूसरी घटना:पेरिस-दिल्ली उड़ान में नशे में था आरोपी; माफी मांगने पर छोड़ा

एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह घटना पहले वाली घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को हुई थी। मामला अब सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया। पूरी खबर पढ़ें

फ्लाइट के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO:बैंकॉक से भारत आ रहा था विमान; एयरलाइन बोली- पैसेंजर ने सुरक्षा नियम मानने से इनकार किया

थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी। वीडियो 26 दिसंबर 2022 का है। पूरी घटना को एक यात्री ने अपने फोन से शूट किया है। इस मामले पर थाई स्माइल एयरवेज ने अपनी रिपोर्ट में 37C सीट पर बैठे पैसेंजर को आरोपी बताया है। पूरी खबर पढ़ें

प्लेन उड़ने से पहले पायलट का चुटीला अंदाज: कहा- 36 हजार फीट होगा मुकाम...और ऊपर गए तो दिख सकते हैं भगवान

दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट (फ्लाइट कैप्टन) की अनाउंसमेंट ने पैसेंजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया। शानदार तुकबंदी में पायलट ने अनाउंसमेंट को हिंदी कविता का रूप दे दिया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें...

एअर इंडिया ने रोकी पालतू कुत्ते की एंट्री: बोर्डिंग पास के बावजूद फ्लाइट में उड़ान नहीं भर सका परिवार; कंपनी ने मांगी माफी

बेंगलुरु में पालतू कुत्ते के साथ ट्रिप पर जा रहे एक फैमिली को एअर इंडिया स्टाफ ने फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। परिवार ने सोशल मीडिया पर एअर इंडिया के पायलट के खिलाफ वीडियो शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें...