एअर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर दूसरे यात्री के पेशाब करने के मामले में एयरलाइंस के CEO कैंपबेल विल्सन ने माफी मांगी है। शनिवार को बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा- एअर इंडिया ऐसे मामलों को लेकर चिंतित है, जहां यात्रियों को उनके सहयात्रियों की बुरी हरकत के कारण परेशान होना पड़े। हमें इन घटनाओं पर पछतावा और दुख है।
बयान में यह भी बताया कि विल्सन ने फ्लाइट के 4 क्रू मेंमर्स और एक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एयरलाइंस अपनी शराब परोसने की पॉलिसी की भी समीक्षा कर रही है। एअर इंडिया ने स्वीकार किया कि इन मामलों को फ्लाइट और एयरपोर्ट दोनों जगहों पर बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।
फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार
न्यूयॉर्क से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी को 42 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। IGI एयरपोर्ट के डीसीपी रवि सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को बीती रात बेंगलुरु से पकड़ा गया। वह संजय नगर में रह रहा था।
उसे आज दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके बाद शंकर मिश्रा ने इसी कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई। इस पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी। यानी तब तक उसे जेल में रहना होगा। 28 दिसंबर को FIR दर्ज होने के बाद आरोपी शंकर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
आज के बड़े अपडेट्स...
आरोपी के पिता बोले- बेटा थका हुआ था
पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा को भी नोटिस दिया है। वो कह रहे हैं कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। पीड़ित ने मुआवजा मांगा था, हमने वो भी दे दिया, फिर पता नहीं क्या हुआ। शायद महिला की मांग कुछ और रही होगी जो पूरी नहीं हो सकी, इसीलिए वह नाराज है। मुमकिन है कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा हो।
आरोपी के पिता ने कहा कि शंकर थका हुआ था। वह दो दिनों से सोया नहीं था। फ्लाइट में उसे ड्रिंक दी गई थी, जिसे पीकर वह सो गया। जब वह जागा तो एयरलाइन स्टाफ ने उससे पूछताछ की। मेरा बेटा सभ्य है और ऐसा कुछ नहीं कर सकता।
इस मामले में अब तक क्या हुआ?
26 नवंबर: एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में आरोपी ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब की। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया।
28 दिसंबर: एयरलाइन ने दिल्ली पुलिस में FIR कराई। यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की। हालांकि यह सामने नहीं आया कि पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन को पत्र लिखा।
28 दिसंबर से 4 जनवरी: इस दौरान पुलिस आरोपी को तलाशती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
4 जनवरी: यह खबर मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हुई।
5 जनवरी: मुंबई में कुर्ला स्थित आरोपी के घर पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पहुंची। यहां पुलिस को आरोपी और उसका परिवार नहीं मिला। घर पर काम करने वाली मेड संगीता मिली। उसने बताया कि इस घर में 3 बच्चे एक महिला के साथ रहते हैं। वह परिवार के सदस्यों का नाम नहीं जानती, लेकिन लास्ट नेम मिश्रा है।
6 जनवरी: आरोपी शंकर मिश्रा वेल्स फार्गो एंड कंपनी में काम करता था। कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने कहा- हम प्रोफेशनल बिहेवियर के हायर स्टैंडर्ड पर काम करते हैं। हमारे कर्मचारी की ऐसी हरकत माफी के काबिल नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था और उसके गायब होने की जानकारी वेल्स फार्गो कंपनी के अमेरिका स्थित कानूनी विभाग को भेजी थी। आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया।
7 जनवरी: आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से दिल्ली लाया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हवाई यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
फ्लाइट में बुजुर्ग पर पेशाब करने वाले की गिरफ्तारी होगी: दिल्ली पुलिस ने टीमें बनाईं, क्रू मेंबर्स पर भी एक्शन लेगा एअर इंडिया
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी दिल्ली पुलिस ने कर ली है। आरोपी का नाम शेखर मिश्रा है, जो मुंबई का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 45 साल है। उसके खिलाफ IPC की धारा 354, 294, 509, 510 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने टीमें गठित की हैं। वहीं, एअर इंडिया ने भी उस पर एक्शन लिया है। उस पर 30 दिनों तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
फ्लाइट में नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब की:पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एअर इंडिया ने कराई FIR
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई और जांच पूरी होने तक आरोपी के हवाई यात्रा करने पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ें
एअर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब की दूसरी घटना:पेरिस-दिल्ली उड़ान में नशे में था आरोपी; माफी मांगने पर छोड़ा
एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह घटना पहले वाली घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को हुई थी। मामला अब सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया। पूरी खबर पढ़ें
फ्लाइट के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO:बैंकॉक से भारत आ रहा था विमान; एयरलाइन बोली- पैसेंजर ने सुरक्षा नियम मानने से इनकार किया
थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी। वीडियो 26 दिसंबर 2022 का है। पूरी घटना को एक यात्री ने अपने फोन से शूट किया है। इस मामले पर थाई स्माइल एयरवेज ने अपनी रिपोर्ट में 37C सीट पर बैठे पैसेंजर को आरोपी बताया है। पूरी खबर पढ़ें
प्लेन उड़ने से पहले पायलट का चुटीला अंदाज: कहा- 36 हजार फीट होगा मुकाम...और ऊपर गए तो दिख सकते हैं भगवान
दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट (फ्लाइट कैप्टन) की अनाउंसमेंट ने पैसेंजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया। शानदार तुकबंदी में पायलट ने अनाउंसमेंट को हिंदी कविता का रूप दे दिया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें...
एअर इंडिया ने रोकी पालतू कुत्ते की एंट्री: बोर्डिंग पास के बावजूद फ्लाइट में उड़ान नहीं भर सका परिवार; कंपनी ने मांगी माफी
बेंगलुरु में पालतू कुत्ते के साथ ट्रिप पर जा रहे एक फैमिली को एअर इंडिया स्टाफ ने फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। परिवार ने सोशल मीडिया पर एअर इंडिया के पायलट के खिलाफ वीडियो शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.