पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 103 साल की मान कौर को एथलेटिक्स में उपलब्धियों के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। मान कौर ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं। 100 ईयर कैटेगरी में उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। मान ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना जीतवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को भी नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया।
राष्ट्रपति ने बिहार की बीना देवी को भी नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए उन्हें ‘मशरूम महिला’ के रूप में जाना जाता है। वे पांच साल तक सरपंच भी रहीं।
एयर इंडिया की 52 उड़ानों में सिर्फ महिला क्रू
महिला दिवस के मौके पर एयर इंडिया ने 52 उड़ानों की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला क्रू को सौंपी है। एयर इंडिया ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘महिला दिवस के मौके पर आठ अंतरराष्ट्रीय और 44 घरेलू उड़ानों का जिम्मा महिलाएं ही संभालेंगी।’’
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.