• Hindi News
  • National
  • Akhil Giri Had Said How Does Our President Look, CM Said Next Time There Will Be Action

मंत्री के बयान पर ममता ने माफी मांगी:अखिल गिरि ने कहा था- हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं, CM बोलीं- अगली बार एक्शन होगा

कोलकाता4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर TMC नेता अखिल गिरि की अभद्र टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) बहुत अच्छी और प्यारी हैं। मैं अपने विधायक के शब्दों की निंदा करती हूं। मैं माफी मांगती हूं। अखिल गिरि ने जो भी किया, वह गलत है। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो पार्टी एक्शन लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने गलती की है तो उसे उन गलतियों को सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए।

अखिल गिरि ने यह कहा था
ममता सरकार में राज्यमंत्री अखिल गिरि ने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी कर दी थी। उन्होंने सभा में कह दिया था कि हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? अखिल गिरि के इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस(TMC) और ममता बनर्जी BJP के निशाने पर आ गईं थी। इसके बाद अखिल गिरि पलट गए थे और उन्होंने कहा था कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया।

रामनगर ईस्ट मेदिनीपुर से विधायक अखिल गिरि ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे पूर्वी मेदनीपुर क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं।
रामनगर ईस्ट मेदिनीपुर से विधायक अखिल गिरि ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे पूर्वी मेदनीपुर क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं।

ममता ने केंद्र पर निशाना साधा
TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग राज्य को लगातार बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल के कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। ये लोग दिल्ली को कह रहे हैं कि बंगाल को पैसा मत दो। मुझे दिल्ली का पैसा नहीं चाहिए। बंगाल अपने पैरों पर खड़ा होने में सक्षम है। हमारा स्वाभिमान हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, हम दिल्ली को इसे नहीं छीनने देंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार और TMC के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

विवादित बयान पर हाईकोर्ट में लगाई याचिका
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में सोमवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है। जिसमें अखिल गिरि को राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए उन्हें सजा देने की मांग की गई है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की बेंच में दायर किया गया। अदालत ने मामले को स्वीकार कर लिया।

मंगलवार को मामले की सुनवाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक याचिका में अखिल गिरि को पश्चिम बंगाल कैबिनेट से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की गई है। हाईकोर्ट जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए राजी है। फिलहाल अभी तक टीएमसी ने मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

विपक्ष के निशाने पर आने के बाद अखिल गिरि अपने बयान से पलट गए थे और कहा था कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया।
विपक्ष के निशाने पर आने के बाद अखिल गिरि अपने बयान से पलट गए थे और कहा था कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया।

भाजपा ने बताया आदिवासी विरोधी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरि के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई थी और TMC को आदिवासी विरोधी पार्टी बताया था। बंगाल भाजपा ने यह भी कहा कि जब गिरि ने यह टिप्पणी की, तब राज्य की महिला कल्याण मंत्री शशि पांजा भी मौजूद थीं। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अखिल गिरि के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और लिखा था कि ममता बनर्जी हमेशा से आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में भी उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया और अब यह। अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
अखिल गिरि शुक्रवार को नंदीग्राम में शहीद दिवस समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर तंज कसते हुए कहा- वे (शुभेंदु अधिकारी) कहते हैं कि मैं (अखिल गिरि) सुंदर नहीं हूं। वे कितने सुंदर हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को लेकर यह टिप्पणी की। यही नहीं, उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को धमकी दी- ममता बनर्जी नहीं चाहतीं इसलिए चुप हूं, वर्ना मार-मारकर उनका हाथ तोड़ देता।

खबरें और भी हैं...