• Hindi News
  • National
  • Lakshya Sen Age Fraud Case; FIR Against Indian Badminton Player & His Coach

बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन और कोच पर धोखाधड़ी का केस:टूर्नामेंट के लिए उम्र में हेराफेरी का आरोप

बेंगलुरू6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारत के नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, उनके परिवार और पूर्व राष्ट्रीय कोच विमल कुमार पर उम्र संबंधी धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के मौजूदा चैम्पियन ने अपने भाई चिराग के साथ मिलकर उम्र में हेराफेरी की थी।

FIR में लक्ष्य के पिता धीरेंद्र (भारतीय खेल प्राधिकरण में कोच), मां निर्मला और विमल का भी नाम है। आरोप हैं कि विमल ने 2010 में जन्म-प्रमाण पत्र बनाने के लिए लक्ष्य के माता-पिता के साथ सांठगांठ की। लक्ष्य की उम्र 24 साल है, जो भारतीय बैडमिंटन संघ में दर्ज जन्म तारीख (16 अगस्त 2001) से तीन साल अधिक है। बड़े भाई चिराग को 26 साल का बताया गया है, जबकि उनकी उम्र 24 साल (22 जुलाई, 1998) है।

उन्नति महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय