गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां वे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मिलने पहुंचे। शाह ने येदियुरप्पा के घर ब्रेकफास्ट पर चुनावी चर्चा भी की। इस दौरान राज्य के CM बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा के बेटे विजेंयद्र और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटील समेत कई सीनियर लीडर मौजूद रहे।
गृहमंत्री अमित शाह आज बेंगलुरु में ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी की रीजनल कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इस कॉफ्रेंस में साउथ के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। उनके सामने ड्रग्स भी जलाकर नष्ट किया जाएंगे।
येदियुरप्पा से पहले उनके बेटे से करवाया स्वागत
येदियुरप्पा और उनके बेटे विजयेंद्र शाह के स्वागत के लिए अपने घर के बाहर मौजूद थे। जब येदियुरप्पा ने शाह को बुके देकर उनका स्वागत करना चाहा तो शाह ने इशारों में कहा कि वे पहले उनके बेटे विजयेंद्र से बुके लेंगे। इसके बाद विजयेंद्र ने शाह को बुके देकर उनका स्वागत किया। शाह ने मुस्कुरा कर विजयेंद्र की पीठ थपथपाई। इसके बाद ही शाह येदियुरप्पा से मिले।
पूर्व CM येदियुरप्पा राजनीति से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब वे अपने बेटे विजयेंद्र को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने पिछले साल कहा भी था कि शिकारीपुरा विधानसभा सीट से विजयेंद्र को चुनाव लड़ाना चाहते हैं।
सहकारिता मंत्रालय के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे शाह
गृहमंत्री कर्नाटक में सहकारिता मंत्रालय से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वे बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित कोम्माघट्टा गांव में ‘सहकारा समृद्धि सौधा’ की आधारशिला रखेंगे। सहकारिता मंत्री के तौर पर वे कई अन्य कार्यक्रमों का भी उद्घाटन करेंगे।
26 मार्च को भी कर्नाटक जाएंगे शाह
अमित शाह 26 मार्च को फिर से कर्नाटक जाएंगे। इस बीच 25 मार्च को PM मोदी कर्नाटक में होंगे। वे बेंगलुरु और दावणगेरे में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मई में पूरा हो रहा कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल
कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है। उससे पहले वहां विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव नजदीक होने की वजह से कर्नाटक में PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे बढ़ गए हैं। कर्नाटक में फिलहाल भाजपा की ही सरकार है।
कर्नाटक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
येदियुरप्पा कर्नाटक में भाजपा के पोस्टर बॉय:रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके पूर्व CM, पार्टी चाहती है विधानसभा चुनाव लीड करें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर डिपेंडेंट नजर आ रही है। 80 साल के येदियुरप्पा राजनीति से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद भी भाजपा नेतृत्व चाहता है कि विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम मुख्य भूमिका में रहें। चुनाव में उन्हें सबसे आगे रखने की कई वजहें हैं। पूरी खबर पढ़ें...
कर्नाटक में 30% विधायकों के टिकट काटेगी BJP:गुजरात में जिस फॉर्मूले से इतिहास रचा, उसी से कर्नाटक में सत्ता बचाने की कोशिश
BJP ने जिस फॉर्मूले के दम पर गुजरात में 156 सीटें जीतीं, वही फॉर्मूला अब पार्टी कर्नाटक में भी आजमाने वाली है। इसके तहत करीब 30% विधायकों के टिकट काटे जाएंगे। टिकट उनके कटेंगे, जिनकी सर्वे में रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पूरी खबर पढ़ें...
BJP येदियुरप्पा को MGR जैसा आइकन बनाएगी:कर्नाटक के स्कूलों में पूर्व CM की जीवनी पढ़ाई जाएगी, विधानसभा में प्रतिमा लगाने की तैयारी
भाजपा कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा को सियासी आइकन के रूप में प्रमोट कर रही है, जैसे आंध्र प्रदेश में एनटी. रामाराव और तमिलनाडु में एमजी. रामचंद्रन को आइकन का दर्जा प्राप्त है। शिमोगा एयरपोर्ट की सड़क का नाम बीएस येदियुरप्पा मार्ग रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, स्कूली कोर्स में येदियुरप्पा की भी जीवनी पढ़ाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.