रिपोर्ट / एपल की भारत में 2-3 स्टोर खोलने की योजना, सरकार को जानकारी दी



सिंबॉलिक इमेज। सिंबॉलिक इमेज।
X
सिंबॉलिक इमेज।सिंबॉलिक इमेज।

  • ऑनलाइन स्टोर भी खोला जाएगा, भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई जाएगी
  • एपल फिलहाल भारत में आईफोन 6एस और 7 की असेंबलिंग कर रही

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 01:46 PM IST

नई दिल्ली. आईफोन कंपनी एपल देश में एक ऑनलाइन स्टोर के अलावा 2-3 फिजिकल स्टोर खोलने की योजना पर काम कर रही है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक एपल ने सरकार को योजना की जानकारी दे दी है। पहला स्टोर मुंबई में खोला जा सकता है। इसमें कितना वक्त लगेगा, यह जानकारी नहीं मिल पाई।

सरकार ने पिछले हफ्ते सिंगल ब्रांड रिटेल में एफडीआई के नियम आसान किए थे

  1. एपल पिछले कुछ समय से भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर फोकस कर रही है। फिलहाल, ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी विस्ट्रॉन के जरिए आईफोन 6एस और 7 की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक अब कुछ और मॉडल की असेंबलिंग शुरू करने की भी योजना है।

  2. सरकार ने पिछले हफ्ते सिंगल ब्रांड रिटेल में एफडीआई के नियम आसान करते हुए विदेशी कंपनियों को फिजिकल से पहले ऑनलाइन स्टोर शुरू करने की इजाजत देने का फैसला किया था। 30% लोकल सोर्सिंग के नियम भी आसान कर दिए गए।

  3. चीन में मैन्युफैक्चरिंग कर रही कंपनियों को अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर की वजह से दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में भारत उनके लिए विकल्प हो सकता है। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल मोबाइल हैंडसेट मार्केट 32 लाख करोड़ रुपए का है। ज्यादातर मांग चीन, विएतनाम और दक्षिण कोरिया से पूरी हो रही है।

  4. आईएएमएआई की रिपोर्ट के मुताबिक 2018-19 में भारत ने 1.4 अरब डॉलर की वैल्यू के हैंडसेड एक्सपोर्ट किए। 2012-13 में यह आंकड़ा 2.7 अरब डॉलर था। 2017-18 में भारत में 22.5 करोड़ मोबाइल हैंडसेट का प्रोडक्शन हुआ। देश की क्षमता सालाना 1 अरब हैंडसेट मैन्युफैक्चरिंग की है।

     

    DBApp

     

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना