• Hindi News
  • National
  • Brij Bhushan Sharan Controversy; Bajrang Punia, Sakshi Malik | Vinesh Phogat

खेल मंत्री और खिलाड़ियों की मीटिंग पौने चार घंटे चली:अनुराग ठाकुर ने कुश्ती संघ अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा

नई दिल्ली4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
खेल मंत्री के घर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट समेत कई पहलवान 4 गाड़ियों से पहुंचे हैं। - Dainik Bhaskar
खेल मंत्री के घर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट समेत कई पहलवान 4 गाड़ियों से पहुंचे हैं।

कुश्ती संघ और पहलवानों का दंगल गुरुवार देर रात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंच गया। दो दिन से चल रहे धरने के बीच ठाकुर गुरुवार रात चंडीगढ़ से लौटे और पहलवानों को अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए बुलाया। उन्होंने खिलाड़ियों से करीब पौने चार घंटे बातचीत की और कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा।

बता दें कि बुधवार रात को खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ करीब एक घंटे बातचीत की थी, इसके बाद कुश्ती संघ को नोटिस भेजकर जवाब के लिए 72 घंटे काअल्टीमेटम दिया था। इसकी मियाद शनिवार रात यानी 21 जनवरी को खत्म होगी। यानी खिलाड़ियों को दो दिन इंतजार करने को कहा गया है।

खेल मंत्री के घर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट समेत कई पहलवान 4 गाड़ियों से पहुंचे थे। इससे पहले ठाकुर ने चंडीगढ़ में कहा था- खेल मंत्रालय ने WFI को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। आगामी शिविर भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। मैं दिल्ली जा रहा हूं और पहलवानों से मिलूंगा।

इधर, WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। मेरे खिलाफ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्‌डा के इशारे पर राजनीति हो रही है। जो आरोप लगा रहे हैं, उनका करियर खत्म हो गया है। ज्यादातर पहलवान एक ही कम्युनिटी से हैं। पार्टी का जो आदेश मिलेगा, उसी को मानूंगा।

पहलवान चार गाड़ियों से खेल मंत्री के घर पहुंचे।
पहलवान चार गाड़ियों से खेल मंत्री के घर पहुंचे।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को डिनर पर बुलाया था।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को डिनर पर बुलाया था।

मंत्रालय से बातचीत से खुश नहीं थे पहलवान
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी देश की महिला पहलवानों के मोर्चे के बाद गुरुवार को मंत्रालय ने पीड़ित खिलाड़ियों को बातचीत के लिए बुलाया और उनसे करीब एक घंटे तक बातचीत की। बातचीत से पहलवान संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग पहले WFI अध्यक्ष को हटाने की थी, अब वे कुश्ती संघ को भंग कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मांग पूरी होने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

इधर, हरियाणा की खाप पंचायतें भी धरने में पहुंच सकती हैं। गुरुवार को फोगाट खाप के आह्वान पर सर्वजातीय सर्व खाप पंचायत हुई। इसमें तय किया गया कि अगर पहलवानों की मांगे न मानी गईं तो दो दिन में खाप पंचायतें धरने में शामिल होंगी।

खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पहलवानों ने पहले अपने साथियों से बात की, उसके बाद मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पहलवानों ने पहले अपने साथियों से बात की, उसके बाद मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

बता दें कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर ओलिंपिक विजेता खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 200 से ज्यादा खिलाड़ी बुधवार यानी 18 जनवरी से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपों के बाद खेल मंत्रालय भी मामले को लेकर तुरंत एक्टिव हो गया। बुधवार देर रात उसने कुश्ती संघ को नोटिस भेजा और 72 घंटे में जवाब देने को कहा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दे डाली। खेल मंत्रालय से मीटिंग खत्म होने के बाद पहलवानों ने मीडिया से बातचीत की। पढ़ें पहलवानों ने क्या कहा...

विनेश फोगाट: हमारा एक-एक दिन कीमती है। बैठक में हमें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। हमारे जो आरोप हैं, वो सच्चे हैं। हमें मजबूर न किया जाए सबसे सामने आने के लिए। हम अपने सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। हम पूरे देश को यह नहीं बताना चाहते कि देश की बेटियों के साथ क्या हुआ है। जिस दिन सारी लड़कियां मीडिया को बताएंगी कि हमारे साथ क्या हुआ, वो कुश्ती का दुर्भाग्य होगा।

विनेश फोगाट हरियाणा की रहने वाली हैं। वे दंगल फेम महावीर सिंह फोगाट की भतीजी हैं और एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
विनेश फोगाट हरियाणा की रहने वाली हैं। वे दंगल फेम महावीर सिंह फोगाट की भतीजी हैं और एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

हम अध्यक्ष का इस्तीफा भी चाहते हैं और अध्यक्ष को जेल भी भिजवाएंगे। हमारे साथ बहुत गलत हुआ है। हम बिना सबूत यहां नहीं बैठे हैं। अध्यक्ष दो मिनट मेरे सामने आंखों में आंखें में डाल कर बोल दें कि गलत नहीं किया है। हमारी लड़ाई लड़कियों को शोषण से बचाना है। अगर हम भी सुरक्षित नहीं हैं तो हिंदुस्तान में एक भी लड़की पैदा नहीं होनी चाहिए। अध्यक्ष ने यूपी की कुश्ती खत्म कर दी है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम इन लड़कियों के साथ FIR कराएंगे। WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को जेल भिजवाएंगे।

बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

बजरंग पूनिया: हमारे साथ हिंदुस्तान के सारे रेसलर हैं। अध्यक्ष ने कहा था सबूत दो तो फांसी पर लटक जाऊंगा। पहले हमारे साथ दो लड़कियां थीं, अब हमारे साथ विद प्रूफ 6-7 लड़कियां हैं, जिनका अध्यक्ष ने शोषण किया है। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम सिर्फ इस्तीफे से संतुष्ट नहीं होंगे। हम फेडरेशन को भंग कराना चाहते हैं।

साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

साक्षी मलिक: बैठक में हमें सिर्फ आश्वासन दिया गया है। हम आश्वासन से संतुष्ट नहीं है। हमें हमें ठोस कार्रवाई चाहिए।

22 जनवरी को कुश्ती महासंघ की बैठक, पद छोड़ सकते हैं सिंह
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कुश्ती महासंघ की एग्जीक्यूटिव कमेटी की सालाना बैठक (AGM) 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली है। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी इस बैठक में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंह इस बैठक में अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

बजरंग पुनिया ने वृंदा करात को मंच से उतारा

गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात खिलाड़ियों मंच पर पहुंची तो उन्हें खिलाड़ियों ने नीचे उतरने को कह दिया।
गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात खिलाड़ियों मंच पर पहुंची तो उन्हें खिलाड़ियों ने नीचे उतरने को कह दिया।

इससे पहले धरने के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) की नेता वृंदा करात स्टेज पर चढ़ गई। उनसे बजरंग पुनिया ने नीचे आने का आग्रह किया। बजरंग ने कहा कि, प्लीज इस मुद्दे को राजनितिक मत बनाइए। हमारी लड़ाई फेडरेशन से है न की सरकार से।

गीता और बबीता फोगाट का ट्वीट...

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष पीटी उषा का ट्वीट- कहा- हम न्याय दिलाने के लिए पूरी जांच कराएंगे

मामले में इंडियन ऑलिंपिक एसोसिएशन (IOA) का बयान सामने आया है। एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा- खिलाड़ियों की भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा एथलीटों से अनुरोध है कि वे आगे आएं और अपनी बात सामने रखें। हम हर एक मामले की जांच करेंगे। भविष्य में ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए हमने एक स्पेशल कमेटी भी बनाने का निर्णय लिया है।

हरियाणा निवासी ओलिंपियन मनोज कुमार ने भी लगाए आरोप

बॉक्सिंग में ओलिंपिक मेडलिस्ट विजेंदर सिंह भी पहलवानों के साथ

3 बड़े बयान...
1. बजरंग पूनिया:
हम देश के लिए खेलते हैं, उसके लिए लड़ते हैं। यह जो लड़ाई चल रही है, वह हमारे सम्मान की लड़ाई है।
2. WFI चीफ: एक भी आरोप सही निकले तो फांसी पर चढ़ा देना। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। उनमें गुस्सा है, प्रदर्शन इसीलिए कर रहे।
3. भाजपा नेता बबीता फोगाट: जहां आग होती है, धुआं वहीं से निकलता है। कोशिश करूंगी कि इन लोगों की शिकायत का हल आज ही हो।

ये फोटो बुधवार की है। जंतर-मंतर पर धरने के दौरान साक्षी मलिक (सबसे बाएं), विनेश फोगाट (बीच में) और बजरंग पूनिया। विनेश बात करते-करते भावुक हो गईं।
ये फोटो बुधवार की है। जंतर-मंतर पर धरने के दौरान साक्षी मलिक (सबसे बाएं), विनेश फोगाट (बीच में) और बजरंग पूनिया। विनेश बात करते-करते भावुक हो गईं।

आज के बड़े अपडेट्स...

  • महावीर फोगाट बोले- लड़ाई अध्यक्ष के खिलाफ, संघ या सरकार से कोई लेना-देना नहीं।
  • प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।
  • चैंपियन रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कहा- सरकार पहलवानों के साथ, आज मामला सुलझ जाएगा।

जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना

ये फोटो बुधवार के धरने का है। इसमें अंशु मलिक (बाएं से पहली), सत्यव्रत कादियान साक्षी मलिक के पति (अंशु के पीछे), अमित धनखड़ (झंडा पकड़कर नीचे मुंह किए हुए), धनखड़ के आगे विनेश फोगाट (सफेद हुडी), विनेश के आगे सोनम मलिक (सफेद हुडी), विनेश के दाएं साक्षी मलिक, साक्षी के पीछे सुजीत मान (बजरंग के कोच, झंडा पकड़े हुए), साक्षी के सामने सरिता मौर्य (गुलाबी हुडी में), सुजीत मान के बगल में जीतेंदर झंडे के पीछे, सुमित (ब्लैक हूडी में), बजरंग पूनिया (एक हाथ से झंडा पकड़े हुए दाएं से पहले), बजरंग के आगे उनकी पत्नी संगीता फोगाट।
ये फोटो बुधवार के धरने का है। इसमें अंशु मलिक (बाएं से पहली), सत्यव्रत कादियान साक्षी मलिक के पति (अंशु के पीछे), अमित धनखड़ (झंडा पकड़कर नीचे मुंह किए हुए), धनखड़ के आगे विनेश फोगाट (सफेद हुडी), विनेश के आगे सोनम मलिक (सफेद हुडी), विनेश के दाएं साक्षी मलिक, साक्षी के पीछे सुजीत मान (बजरंग के कोच, झंडा पकड़े हुए), साक्षी के सामने सरिता मौर्य (गुलाबी हुडी में), सुजीत मान के बगल में जीतेंदर झंडे के पीछे, सुमित (ब्लैक हूडी में), बजरंग पूनिया (एक हाथ से झंडा पकड़े हुए दाएं से पहले), बजरंग के आगे उनकी पत्नी संगीता फोगाट।

खिलाड़ियों ने धरने में क्या-क्या आरोप लगाए, सिलसिलेवार पढ़ें...

विनेश फोगाट (लगातार 3 कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड)
आरोप - यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी

विनेश फोगाट ने बुधवार को धरने में कहा था- नेशनल कैम्प्स में वुमन रेसलर्स का प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह और कोच यौन उत्पीड़न करते हैं। नेशनल कैम्प्स में पोस्टेड कुछ कोच तो वुमन रेसलर्स का सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई महिला पहलवानों ने इसकी शिकायत भी की।

विनेश ने आगे कहा कि, टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचती थी। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो जिम्मेदारी WFI अध्यक्ष पर होगी।

विनेश यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा- कोच महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। हमारी स्थिति यह है कि अगर पानी भी बिना परमिशन के पी लिया तो फेडरेशन नाराज हो जाती है। हमें मारने की धमकी दी जा रही है। हमारे साथ कुछ भी होता है तो उसके लिए अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। हम लोग अपना करियर दांव पर लगाकर यहां धरने पर बैठे हैं।

विनेश ने आगे बताया कि फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी खेल न सके। मैं लगभग 10 साल से फेडरेशन से बात करने और हमारे मुद्दों को समझाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

पहलवान बजरंग पूनिया फेडरेशन से काफी नाराज दिखे। उन्होंने अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग कर डाली।
पहलवान बजरंग पूनिया फेडरेशन से काफी नाराज दिखे। उन्होंने अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग कर डाली।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर मंतर पहुंचीं और पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक से मुलाकात की।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर मंतर पहुंचीं और पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, अंशु मलिक से मुलाकात की।

बजरंग पूनिया (टोक्यो ओलिंपिक 2020 में ब्रॉन्ज)
आरोप - फेडरेशन ध्यान नहीं देता, नीचा दिखाता
है
बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारा विरोध WFI और जिस तरह वे पहलवानों के हितों को ध्यान में रखे बिना काम कर रहे हैं उसके खिलाफ है। इसका राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए। हम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से सीधे बात करेंगे।

भास्कर के सूत्रों ने बताया कि विशाखापट्टनम में सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में फेडरेशन ने नए रेफरी बुला लिए थे। नए रेफरियों को नियमों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने गलत निर्णय दिए। इससे प्लेयर्स में बड़ा असंतोष रहा और लड़ाईयां भी हुईं।

बजरंग पूनिया के पर्सनल कोच सुजीत मान ने एक मैच के निर्णय पर सवाल उठाया तो उन्हें फेडरेशन ने सस्पेंड कर दिया। सोनीपत में लगे सीनियर कैंप में सुजीत मान का नाम नहीं है। फेडरेशन की ऐसी ही मनमानियों के कारण धरना दिया जा रहा है।

हमारे निजी जीवन में दखलंदाजी - अन्य पहलवान
WFI हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं और हमें परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलिंपिक में गए थे तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने कहा- जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है।

WFI अध्यक्ष बोले- आरोप सही तो फांसी पर लटक जाऊंगा
इधर, WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा - विनेश फोगाट के आरोप बेबुनियाद हैं। उनके पास आरोपों का कोई सबूत नहीं है। आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा।

वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीमाल धरने पर बैठे खिलाड़ियों से मिली थीं और उन्होंने खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया। उन्होंने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा था- यह बड़े शर्म की बात है कि हमारे देश के लिए मेडल लाने वाली शेरनियां सड़क पर धरने पर बैठी हैं।

WFI के खिलाफ पहलवानों के विरोध पर WFI के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने कहा कि मुझे पता नहीं है ये किस बारे में है। WFI के अध्यक्ष को सभी रेसलर ने पत्र लिखा, उससे मुझे प्रदर्शन के बारे में पता चला। मैं यहां उनसे उनकी समस्या पूछने आया हूं। जहां सभी पहलवान WFI का विरोध कर रहे है, वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट दिव्या काकरान कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के समर्थन में आई हैं।

बजरंग के पूर्व कोच वीरेंद्र पहलवान भी आए सामने
बजरंग के समर्थन में उनके पूर्व कोच वीरेंद्र पहलवान ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसी बातें सामने आती हैं तो यह हमारे लिए बड़े दुर्भाग्य की बात है। सरकार को इस पर पूरा एक्शन लेना चाहिए, पूरी जांच पड़ताल करनी चाहिए। ये बहुत ही गंभीर विषय है। मामले इसी प्रकार उठते रहे तो कौन बाप अपनी बेटियों को खेलों में भेजेगा। हमारा खेल राष्ट्र की सुरक्षा के साथ भी जुड़ा हुआ है। हमारे जवान, युवा जवान तगड़े (ठाडे), बुद्धिमान होंगे तो उससे ही देश की रक्षा होगी।

रेसलर्स ने किए ट्वीट
रेसलर्स ने WFI के खिलाफ ट्वीट किया और अपनी समस्या बताई। अब देखिए रेसलर्स के ट्वीट...

ये पहलवान धरने पर

  • बजरंग पूनिया, सोनीपत
  • विनेश फोगाट, भिवानी
  • साक्षी मलिक, रोहतक
  • सरिता मोर, सोनीपत
  • अमित धनखड़, रोहतक
  • सुजीत मान, झज्जर
  • सोमबीर राठी, सोनीपत
  • राहुल मान, दिल्ली
  • अंशु मलिक, जींद
  • सत्यव्रत कादयान, रोहतक
  • संगीता फोगाट
  • सोनम
  • जितेंद्र

ये खबर भी पढ़ें
WFI अध्यक्ष ने पहलवान को मंच पर मारे थप्पड़:बाहर होने पर बृजभूषण शरण सिंह से सिफारिश लगाने गया था

कैसरगंज से भाजपा सासंद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रांची में मंच पर एक युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया। उनकी इस हरकत का वीडियो सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने जिस पहलवान को थप्पड़ जड़ा है, वह UP का रहने वाला है और अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने रांची गया था। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए क्लिक करें