डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने गो फर्स्ट एयरलाइन पर 10 लाख जुर्माना लगाया है। दरअसल, 9 जनवरी को गो फर्स्ट की फ्लाइट 55 यात्रियों को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर छोड़कर दिल्ली के लिए उड़ गई थी। जांच में पाया गया कि कम्युनिकेशन में हुई दिक्कत की वजह से यह गड़बड़ी हुई।
इस घटना के बाद कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई थी। यात्रियों का कहना था कि बेंगलुरु में केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास लेकर यात्री बस में सवार हो गए थे। बस विमान तक पहुंची भी, लेकिन यात्रियों को इसमें नहीं बैठाया गया और विमान उन्हें छोड़कर ही उड़ गया।
गो फर्स्ट ने की थी डैमेज कंट्रोल की कोशिश
एयरपोर्ट पर 55 पैसेंजर्स को छोड़कर रवाना होने की घटना में गो फर्स्ट ने बाद में डैमेज कंट्रोल की कोशिश की थी। उसने इन यात्रियों से माफी मांगी थी, साथ ही घरेलू उड़ान में एक फ्री टिकट का ऑफर दिया था। इसे वे 12 महीने में कभी भी इस्तेमाल कर सकेंगे। गो फर्स्ट ने इस घटना में शामिल पूरे स्टाफ को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया था।
यात्रियों को चार घंटे बाद दूसरे विमान से भेजा गया था
9 जनवरी को सुबह 5:45 बजे यात्रियों को बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-116 में सवार होना था। सिक्योरिटी चेकिंग के बाद यात्रियों को विमान तक ले जाने के लिए कुल चार बसें भेजी गई थीं। पहली दो बस आगे निकल गईं। जब एयरलाइन को गलती पता चली तो एयरपोर्ट पर छूटे यात्रियों को चार घंटे बाद दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।
हाल ही में एअर इंडिया पर लगा था 30 लाख, फिर 10 लाख का लगा जुर्माना
एअर इंडिया की फ्लाइट में हुए पेशाब कांड में DGCA एयरलाइन पर एक महीने में दो बार जुर्माना लगा चुका है। पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में नशे में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। इस मामले में DGCA ने एयरलाइन पर 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया। 26 नवंबर की घटना में पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है।
दूसरी घटना दिसंबर की थी। एक पुरुष यात्री ने 6 दिसंबर को पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक महिला यात्री की खाली सीट और कंबल पर कथित तौर पर पेशाब कर दी थी। इस पर DGCA ने 24 जनवरी को 10 लाख रुपए जुर्माना लगाया। घटना की सूचना DGCA को नहीं देने और मामले को एयरलाइन की इंटरनल कमेटी को भेजने में देर करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदली: जब तक क्रू न परोसे, तब तक शराब नहीं पी सकेंगे यात्री
एअर इंडिया ने पेशाब कांड और यात्रियों की अभद्रता की घटनाओं के बाद मंगलवार को फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी में बदलाव किया है। बदली हुई नीति के अनुसार, पैसेंजर्स को फ्लाइट में तब तक शराब पीने की अनुमति नहीं होगी जब तक क्रू मेंबर्स उन्हें शराब न परोसें। केबिन क्रू को उन पैसेंजर्स की पहचान करने के लिए चौकस रहने को कहा गया है, जो फ्लाइट में अपनी शराब पी रहे हों। पूरी खबर पढ़ें
फ्लाइट में नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब की: पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एअर इंडिया ने कराई FIR
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई और जांच पूरी होने तक आरोपी के हवाई यात्रा करने पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ें
एअर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब की दूसरी घटना: पेरिस-दिल्ली उड़ान में नशे में था आरोपी; माफी मांगने पर छोड़ा
एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह घटना पहले वाली घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को हुई थी। मामला अब सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया। पूरी खबर पढ़ें
एअर इंडिया ने रोकी पालतू कुत्ते की एंट्री: बोर्डिंग पास के बावजूद फ्लाइट में उड़ान नहीं भर सका परिवार; कंपनी ने मांगी माफी
बेंगलुरु में पालतू कुत्ते के साथ ट्रिप पर जा रहे एक फैमिली को एअर इंडिया स्टाफ ने फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। परिवार ने सोशल मीडिया पर एअर इंडिया के पायलट के खिलाफ वीडियो शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.