बोनट पर युवक को लटकाकर कार दौड़ाती रही महिला:1KM बाद रुकी तो युवक के दोस्तों ने कार के शीशे तोड़े, टक्कर लगने पर हुआ था विवाद

बेंगलुरु5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है।

बेंगलुरु में एक महिला ने कार के बोनट पर एक युवक को लटकाकर कार को करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।

दोनों की कार टकराने के बाद हुआ विवाद
यह घटना ज्ञान भारती नगर इलाके की है, लेकिन कब की है यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो में नजर आ रहा है कि टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट कार एक-दूसरे से टकरा गईं। टाटा नेक्सन को प्रियंका नाम की महिला चला रही थी। स्विफ्ट कार को दर्शन चला रहा था। कार की टक्कर के बाद दोनों में कहासुनी हुई।

महिला ने युवक को बीच वाली उंगली दिखाते हुए अश्लील इशारे किए। इसके बाद वह भागने लगी, तभी दर्शन उसे रोकने के लिए आगे आ गया, लेकिन महिला ने कार से उसे टक्कर मार दी। अपनी जान बचाने के लिए दर्शन कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोपी महिला इस दौरान रुकी नहीं, बल्कि कार को और रफ्तार में चलाने लगी।

दर्शन ने कार को रोकना चाहा, लेकिन प्रियंका नहीं रुकी। उसने कार की रफ्तार और बढ़ा दी।
दर्शन ने कार को रोकना चाहा, लेकिन प्रियंका नहीं रुकी। उसने कार की रफ्तार और बढ़ा दी।

लोगों के रोकने पर महिला रुकी
वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास के लोग महिला को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह रुक नहीं रही। करीब 1KM बाद वह रुकी। इस दौरान पीड़ित युवक के दोस्तों ने आरोपी महिला की कार में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने दर्शन और उसके दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है।

घटना के बाद गुस्साए दर्शन के दोस्तों ने आरोपी महिला की कार में तोड़फोड़ की।
घटना के बाद गुस्साए दर्शन के दोस्तों ने आरोपी महिला की कार में तोड़फोड़ की।

बेंगलुरु में स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को 1KM घसीटा

बेंगलुरु में मंगलवार दोपहर स्कूटी सवार एक युवक ने बुजुर्ग को पहले टक्कर मारी और फिर उन्हें एक किलोमीटर तक घसीटते ले गया। वह बार-बार मुड़कर पीछे देखता रहा कि बुजुर्ग उसकी स्कूटी के साथ घिसट रहा है, लेकिन वह रुका नहीं। जब लोगों ने घेरा, तब युवक ने स्कूटी रोकी। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है और पीड़ित बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बेंगलुरु के मगदी रोड की थी।

मुथप्पा नाम के बुजुर्ग अपनी बोलेरो कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार साहिल नाम के युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान वह मोबाइल से बात भी कर रहा था। बुजुर्ग अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और आरोपी के पास गए। उन्हें देखकर साहिल भागने लगा तो बुजुर्ग ने आरोपी की स्कूटी पीछे से पकड़ ली। ऐसा करने पर भी साहिल रुका नहीं बल्कि उन्हें करीब 1 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते ले गया। पूरी खबर पढ़ें...

गाड़ी में घसीटने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए...

1. जंजीर से कुत्ते को बांधकर बाइक सवार ने 2KM तक घसीटा

बिहार के गया जिले में जंजीर से कुत्ते को बांधकर बाइक से घसीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोमवार देर रात का है। इसमें बाइक सवार सड़क पर कुत्ते को घसीटता दिख रहा है। उसने करीब 2 किलोमीटर तक जंजीर से कुत्ते को बांधकर घसीटा। बाइक के पीछे चल रहे कार सवार ने इसका वीडियो बनाया।

कार सवार ने जब बाइक वाले से पूछा कि वो कुत्ते के साथ ऐसा क्यों कर रहा है तो उसने कहा कि मैं इसे सैर कराकर ला रहा था। बाइक से घसीटने से कुत्ता पूरी तरह से लहूलुहान हो गया है। उसके चारों पैर और शरीर के कई हिस्सों से खून निकलने लगा। कुत्ता अभी कहां है? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें...

2. कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 KM तक घसीटा

नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। उसके कपड़े तक फट चुके थे। लहूलूहान युवती सड़क पर पड़ी रही और दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें...

3. कार ने एक्टिवा को 300 मीटर तक घसीटा

दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। शिवनाथ नदी पर बने ब्रिज पर शनिवार देर रात हादसा हो गया। हादसे में स्कूटर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक दुर्ग के पोलसायपारा के रहने वाले थे। राजनांदगांव से दुर्ग लौटते समय देर एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें ...

4. हॉर्न बजाने पर विवाद, कार ने युवक को टक्कर मारी

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में हॉर्न बजाने की बात पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कार सवार युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने युवक को बोनट पर आधा किलोमीटर तक दौड़ाया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें ...

खबरें और भी हैं...