• Hindi News
  • National
  • Binny Bansal Flipkart Share Update: Binny Bansal Sell 100 Crore's Worth of Flipkart Shares to Tiger Global

डील / बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के 1.2 लाख शेयर 100 करोड़ रुपए में टाइगर ग्लोबल फर्म को बेचे



बिन्नी बंसल। बिन्नी बंसल।
X
बिन्नी बंसल।बिन्नी बंसल।

  • मई 2018 में वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट की डील से अब तक बिन्नी ने 3 बार शेयर बेचे, अब 3% हिस्सेदारी रह गई
  • बिन्नी अब तक 1734 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके, स्टार्टअप में निवेश पर फोकस कर रहे

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 01:15 PM IST

बेंगलुरु. बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के अपने 1 लाख 2 हजार 355 शेयर इन्वेस्टमेंट फर्म टाइगर ग्लोबल को बेचे हैं। इन शेयरों की वैल्यू 1.4 करोड़ डॉलर (100 करोड़ रुपए) है। इस डील के बाद टाइगर ग्लोबल की फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी 4.63% से बढ़कर 4.69% हो गई। फ्लिपकार्ट ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को यह जानकारी दी। सोमवार को इसका पता चला।

बिन्नी ने 2 महीने पहले 531 करोड़ के शेयर बेचे थे

  1. पिछले साल मई में अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट के 77% शेयर खरीदे थे। तब से अब तक बिन्नी बंसल ने तीसरी बार अपने शेयर बेचे हैं। उनके पास अब फ्लिपकार्ट के 3% शेयर रह गए हैं। इस साल जून में 531 करोड़ रुपए में 5.4 लाख शेयर वॉलमार्ट को बेचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल वॉलमार्ट की डील के वक्त बिन्नी ने 1103 करोड़ रुपए में 11 लाख 22 हजार 433 शेयर बेचे थे।

  2. बिन्नी बंसल ने यौन शोषण के आरोपों के बाद पिछले साल नवंबर में फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वे कंपनी के बोर्ड में बने हुए हैं। सचिन और बिन्नी बंसल ने 2007 में फ्लिपकार्ट शुरू की थी। बिन्नी 2016 में सीईओ बने और वॉलमार्ट की डील के बाद ग्रुप सीईओ बन गए थे।

  3. बिन्नी स्टार्टअप में निवेश पर फोकस कर रहे

    बिन्नी बंसल फिलहाल नए वेंचर एक्सटू टेनएक्स टेक्नोलॉजीज में व्यस्त हैं। उन्होंने फ्लिपकार्ट के अपने पूर्व साथी साईकिरण कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर पिछले साल इसे शुरू किया था। एक्सटू टेनएक्स स्टार्पअप कंपनियों के लिए टेक्नोलॉजी टूल और कंसल्टिंग सर्विस देती है। ऐसा माना जा रहा है कि बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट के शेयर बेचने से मिली रकम को स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने सिगटपल और रोपोसो जैसे स्टार्टअप में पैसा लगाया है।

     

    DBApp

     

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना