पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिल्ली से बेंगलुरु आ रहे इंडिगो के प्लेन में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया। इंडिगो ने भी कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही हमारी फ्लाइट 6 ई 122 में बुधवार शाम 7.40 बजे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा प्रीमेच्योर है। हालांकि, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी के दौरान फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रहा। यह प्लेन शाम 7.40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। सभी को बधाई।
डिलीवरी प्लेन में सफर कर रहीं एक महिला डॉक्टर ने करवाई। इंडिगो ने बच्चे और बच्चे की मां के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने के बाद इंडिगो के क्रू मेम्बर्स ने बच्चे और उसकी मां को बधाई के साथ तोहफा भी दिया। सोशल मीडिया पर बच्चे के जन्म के बाद की कई तस्वीरें भी साझा की जा रही हैं।
बच्चे को मिल सकता है जीवनभर फ्री हवाई यात्रा का तोहफा
इस बीच ऐसा कहा जा रहा है कि बच्चे को इंडिगो एयरलाइन्स की ओर से फ्री हवाई यात्रा करने का तोहफा दिया जा सकता है। आमतौर पर एयरलाइन्स प्लेन में जन्म लेने वालों बच्चों को ऐसा मौका देती हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में इंडिगो की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है।
Happy mother 🥰🥰🥰
— Gp Capt Christopher (Retd) (@bcchristopher) October 7, 2020
God bless the parents and their baby boy pic.twitter.com/h8nEPSLOHj
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.