• Hindi News
  • National
  • BJP Presidents State Wise List Update; JP Nadda CP Joshi Satish Poonia| Rajasthan Bihar Samrat Chaudhary

भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले:राजस्थान में CP जोशी चीफ, यहां इसी साल चुनाव; बिहार में सम्राट चौधरी को कमान

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा ने गुरुवार को पार्टी के भीतर बड़े बदलाव किए। 4 राज्यों में भाजपा अध्यक्ष को बदला गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान में इस साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली और बिहार में 2025 और ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे।

ढाई महीने बाद दिल्ली को मिला स्थायी अध्यक्ष

भाजपा ने ढाई महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी अध्यक्ष बनाया है। नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली BJP का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

वीरेंद्र सचदेवा 1988 से राजनीति में एक्टिव हैं। साल 2007 में उन्हें चांदनी चौक का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद साल 2014 में वे मयूर विहार जिले के अध्यक्ष चुने गए। साल 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। 11 दिसंबर 2022 को उन्हें दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

बिहार में सम्राट चौधरी, लालू कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बनने पर विवादों में आए थे

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। जेपी नड्‌डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और बिहार सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं।

इनके और इनके पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की बिहार में काफी राजनीतिक पैठ मानी जाती है। सम्राट चौधरी उस समय विवादों में आए थे, जब लालू यादव की कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए थे। फिर लंबे बवाल के बाद उन्हें मंत्री पद से हटना पड़ा था। पूरी खबर यहां पढ़ें...

राजस्थान में अध्यक्ष बने सीपी जोशी, भाजयुमो का लंबा अनुभव

राजस्थान में BJP ने विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव कर सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को BJP का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

ओडिशा में समीर मोहंती की जगह मनमोहन सामल, संगठन बनाने में माहिर

ओडिशा में मनमोहन सामल ओडिशा के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। उन्हें समीर मोहंती की जगह राज्य का पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी प्रेसिडेंट के तौर पर मोहंती का तीन साल का टर्म इस साल 16 जनवरी को पूरा हो गया था। नया अध्यक्ष न चुने जाने के कारण वे अब तक पार्टी प्रेसिडेंट का काम संभाल रहे थे।

समल को उनकी संगठनात्मक ताकत और अनुभव के चलते प्रेसिडेंट पद के लिए चुना गया है। पूर्व मंत्री होने के साथ वे तब भी राज्य में यूनिट प्रेसिडेंट रहे हैं जब भाजपा और बीजू जनता दल की गठबंधन वाली सरकार थी। कहा जा रहा है कि ओडिशा में विपक्षी नेता जयनारायण मिश्रा पश्चिमी ओडिशा से हैं, इसलिए भाजपा ने तटीय क्षेत्र से अध्यक्ष का चुनाव किया है।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस को मिलेगा चैलेंज, 4 पार्टियां तैयारी में

राजस्थान में 9 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां सत्ता के लिए मुख्य संघर्ष कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रहा है। हालांकि इस बार ऐसा होने की संभावना कम नजर आ रही है। इस बार कांग्रेस-भाजपा की राह में 4 दूसरे दल भी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

बिहार की हर सीट पर उम्मीदवार उतारेगी AIMIM

ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी दो दिवसीय बिहार दौरै पर हैं। वे सीमांचल के 4 जिलों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में तूफानी दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि हम हर हिस्से में जाएंगे। हर कोने में चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें...