पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग से एक दिन पहले शुक्रवार शाम तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक ऑफिस में बम धमाका हो गया। यह घटना बांकुड़ा जिले के जोयपुर की है। इसमें 3 लोग जख्मी हो गए। TMC के नेताओं का आरोप है कि घटना के पीछे कांग्रेस-वाम माेर्चा के लोगों का हाथ है। वहीं, भाजपा ने कहा कि TMC कार्यालय में बम बनाने के दौरान यह विस्फोट हुआ है।
विस्फोट के बाद दो गुट भिड़े, 4 घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट के बाद दो गुट एक-दूसरे से भिड़ गए। TMC के कार्यकर्ताओं ने इंडियन सेकुलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ता पर विस्फोट का आरोप लगाया। इस पर दोनों गुटों के बीच बहस हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें ISF के 4 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें विष्णुपुर अस्पताल भेजा गया है। स्थिति बिगड़ती देख इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
ISF इस बार कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। ISF फुरफुरा शरीफ के प्रमुख अब्बास सिद्दीकी की पार्टी है। बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इसमें 5 जिलों पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और झारग्राम की 30 सीटों पर चुनाव हो रहा है।
राज्यपाल ने चिंता जाहिर की
इस घटना पर चिंता जताते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजनीतिक दलों को तटस्थता बनाए रखनी चाहिए। ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़े। पुलिस प्रशासन को भी मामलों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
मिदनापुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला, चुनाव आयोग से शिकायत
पश्चिम मिदनापुर के बागमारी गांव में शुक्रवार को 25 साल के लालमोहन सोरेन का पेड़ से लटका हुआ शव मिला था। बताया जा रहा है कि सोरेन भाजपा का बूथ लेबल का कार्यकर्ता था। भाजपा ने TMC पर सोरेन की हत्या का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकता कर इसकी शिकायत की है।
कोलकाता में 22 क्रूड बम मिले थे
कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को करया इलाके से 22 क्रूड बम बरामद किए थे। ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि टीम ने करया थाने के तहत आने वाले शिवतल्ला खालपार के एक मकान से ये बम बरामद किए। मौके पर बम निरोधी दस्ता पहुंचा और बमों को निष्क्रिय कर दिया।
त्रिपुरा में सड़क हादसा, 5 BJP वर्कर्स की मौत
त्रिपुरा में अमित शाह की रैली से लौट रहे भाजपा के 5 कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए। घटना नूतन बाजार की है। बताया जा रहा है कि मिनी वैन के पेड़ से टकराने के कारण ये हादसा हुआ।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.