• Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Karnataka Assembly Elections; AAP Releases Second List Of 60 Candidates

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तीन लड़कियां नदी के पुल से कूदीं, एक की मौत

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार को तीन अज्ञात लड़कियां एक नदी के पुल से कूद गईं। इनमें से एक की मौत हो गई वहीं दो लड़कियों को बचा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों ने सुसाइड करने की कोशिश की। शव नदी से निकाल लिया गया है। लड़कियों ने जान देने की कोशिश क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

NSA अजित डोभाल महाकाल मंदिर पहुंचे, कल सुबह भस्म आरती में शामिल होंगे

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल शनिवार शाम को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन पाठ कर आशीर्वाद लिया। वे कल सुबह महाकालेश्वर मंदिर में होने भस्म आरती में शामिल होंगे। डोभाल को Z प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसके चलते उज्जैन पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। पूरी खबर पढ़ें...​​​​​​​

पालघर के समुद्री इलाके में संदिग्ध नाव पर दो पाकिस्तानियों के सवार होने की खबर, नेवी और कोस्ट गार्ड ढूंढ़ने में लगे

मुंबई से सटे पालघर के समुद्री इलाके में शनिवार को एक संदिग्ध बोट दिखी है। नेवी और कोस्ट गार्ड बोट को ढूंढने में लग गए हैं। नेवी के पीआरओ मेहुल कार्णिक ने बताया कि बोट इंडियन है, लेकिन उस पर सवार दो नागरिक पाकिस्तानी हो सकते हैं।

बॉम्बे हाई के पास यह बोट नजर आई, जिसके बाद नेवी की ओर से मास्टर के माध्यम से उसे कॉन्टैक्ट किया गया। वायरलेस पर उन्होंने बोट पर दो पाकिस्तानी नागरिक के होने की बात स्वीकार की और फिर मुंबई से विपरीत दिशा की ओर जाने लगे। अभी तक बोट तक नेवी की टीम नही पहुंच सकी है। बताया जा रहा है कि बोट में कुल 15 लोग थे, जिनमे से 2 लोगो की आइडेंटिटी जांच की जा रही है। इन 2 लोगों के पास इंडियन डॉक्यूमेंट नहीं है ।
राहुल गांधी पर हरिद्वार में मानहानि का केस दर्ज, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान RSS को 21वीं सदी का कौरव बताया था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को एक और मानहानि का केस दर्ज किया गया है। यह केस RSS कार्यकर्ता ने हरिद्वार में किया है।

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा में राहुल ने संघ पर टिप्पणी की थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को 21वीं सदी का कौरव बताया था। इसी को लेकर संघ की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें...

कंझावला हिट-एंड-ड्रैग मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों की चार्जशीट दायर

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कंझावला हिट-एंड-ड्रैग मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों की चार्जशीट दायर की। इस वारदात में 1 जनवरी को तड़के कार के नीचे घसीट कर 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई थी। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने मामले की अंतिम रिपोर्ट पर विचार के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है।

दुबई जा रहा फेडएक्स का कार्गो विमान हजार फीट की ऊंचाई पर पक्षी से टकराया, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी

दुबई जा रहे फेडएक्स का कार्गो प्लेन शनिवार को एक हजार फीट की ऊंचाई पर पक्षी से टकरा गया। विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। DGCA ने बताया कि, विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद उसकी जांच की गई और उसे दोबारा दुबई के लिए रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। इमरजेंसी इसलिए लगाई गई थी ताकि एयरक्राफ्ट को लैंड कराया जा सके और सपोर्ट स्टाफ प्लेन में तकनीकी खामियों की जांच कर सके।

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, गुजरात में 3 रुपए लीटर तक महंगा किया

अमूल दूध ने एक बार फिर से कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अमूल ताजा, शक्ति, टी स्पेशल, काउ मिल्क, चा माजा, स्लिम एंड स्ट्रीम, ए टू काउज मिल्क, बफेलो मिल्क समेत ब्रांड्स के दामों में 3 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी सिर्फ गुजरात में की गई है। आपको बता दें इससे पहले गुजरात ने अन्य राज्यों में भी कीमतें बढ़ाई थीं।

भूटान के राजा 3 अप्रैल को भारत आएंगे, PM मोदी से मुलाकात करेंगे

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 3 अप्रैल को भारत आएंगे। वह 5 अप्रैल तक भारत में रहकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. टांडी दोरजी भी रहेंगे। वांगचुक अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पूरी खबर पढ़ें...

संजय राउत को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिली, शिकायत दर्ज

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और उद्धव गुट के नेता संजय राउत को जान से लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक मैसेज के जरिए यह धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है, 'तेरा भी हाल मूसेवाला जैसा कर देंगे। तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा देंगे। सलमान और तू फिक्स है।' पुलिस ने बताया कि संजय ने शिकायत भी दर्ज की है। हमने जांच भी शुरू कर दी है।

इंडिगो फ्लाइट में केबिन क्रू मेंबर से बदतमीजी करने पर स्वीडन का नागरिक गिरफ्तार

बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में केबिन क्रू से बदतमीजी करने पर स्वीडन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 63 साल के क्लास एरिक जोनास्म के नाम से हुई है। गुरुवार को मुंबई फ्लाइट लैंड होने के बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया गया। शुक्रवार को उसे अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव; AAP ने 60 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 60 विधानसभा सीटों के कैंडिडेट के नाम शामिल हैं। इससे पहले आप ने बुधवार को कर्नाटक गारंटी नाम से चुनावी वादों की लिस्ट जारी की थी। इसमें जीरो करप्शन, 300 युनिट फ्री बिजली, युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी, नौकरी मिलने तक 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता, MSP, किसानों की कर्जमाफी, फ्री क्वालिटी हेल्थ केयर, कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए परमानेंट रोजगार की व्यवस्था शामिल है।

अभी तक आप 140 सीटों के लिए केंडिडेट्स की घोषणा कर चुकी है। बता दें कि प्रदेश में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। 10 मई को वोटिंग होना है वहीं 13 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नेपाल के काठमांडू में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

नेपाल के काठमांडू में शनिवार सुबह 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले नेपाल के बजुरा जिले के बिछिया में 22 फरवरी को दोपहर 1.45 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

असम के डिब्रूगढ़ में चलती ट्रेन की चपेट में आने से RPF जवान की मौत

असम के डिब्रूगढ़ में शुक्रवार रात 8.45 बजे ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक रेल्वे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जवान हवलदार धनकुमार हजोंग के रूप में हुई है। सब इंस्पेक्टर मृणाल डेका ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह एक्सीडेंट का केस लग रहा है। इसकी जांच करवाई जाएगी। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए असम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

एयर इंडिया अमेरिका जाने वाली चुनिंदा उड़ानों में 15 मई से प्रीमियम इकोनॉमी क्लास शुरू करेगी

एयर इंडिया अमेरिका जाने वाली चुनिंदा उड़ानों में 15 मई से यात्रा के लिए प्रीमियम इकोनॉमी क्लास शुरू करेगी। यह क्लास शुरू में बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को, मुंबई-सैन फ्रांसिस्को और मुंबई-न्यूयॉर्क रूट पर बोइंग 777-200LR प्लेन से संचालित होने वाली फ्लाइट्स में उपलब्ध होगी।

खबरें और भी हैं...