• Hindi News
  • National
  • Surat Car Bike Accident Video Udpate; Sagar Patil Body Found | Surat News

कार ने बाइक सवार कपल को टक्कर मारी, फिर घसीटा:एक्सीडेंट के बाद पत्नी पति को खोजती रही, दूसरे दिन 12 किमी दूर लाश मिली

सूरत2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
यह वीडियो हादसे के कुछ समय के बाद का है। युवक का दावा है कि उसने कार का पीछा किया। लेकिन रफ्तार ज्यादा होने से वह निकल गई।

सूरत में सोमवार को दिल्ली की तरह दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ। यहां रात में एक कार ने बाइक सवार कपल को टक्कर मार दी। पत्नी सड़क पर गिर गई, जबकि पति कार के नीचे फंस गया। हादसे के बाद पत्नी बेहाल सी पति को खोजती रही, लेकिन वह नहीं मिला। दूसरे दिन पति की लाश घटनास्थल से 12 किमी दूर मिली। यह घटना पिछले हफ्ते बुधवार रात 10 बजे की है।

पहले समझें मामला क्या है
सूरत जिले के पलसाना तालुका के तंतिठिया गांव के बाहरी इलाके में बीते बुधवार रात को सागर पाटिल (24) पत्नी अश्विनी के साथ बाइक से घर जा रहे थे, तभी एक लग्जरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अश्विनी वहीं सड़क पर गिर गई, जबकि उसके पति का शव अगले दिन मिला।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, लेकिन आसपास कोई CCTV नहीं होने के कारण आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। घटना के दो दिन बाद इस मामले में एक युवक सामने आया और पुलिस को वीडियो दिखाया। इससे पूरी वारदात का खुलासा हुआ। इसके जरिए पुलिस आरोपी के घर पहुंची और कार की पुष्टि की। आरोपी चालक फरार है।

यह फोटो मृतक सागर की है।
यह फोटो मृतक सागर की है।

वीडियो बनाने वाला युवक बोला - कार के नीचे शव फंसा देखा
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवक ने बताया कि वह कामराज के कोसमड़ी गांव से सूरत आ रहा था। उसके आगे एक कार चल रही थी। सड़क पर स्पीड ब्रेकर जैसा कुछ आया। उसने देखा कि अचानक एक युवक कार के नीचे फंस गया। उसने कार का पीछा किया, लेकिन कार तेज रफ्तार में थी। उसने वीडियो बना लिया। अगले दिन पता चला कि एक युवक का एक्सीडेंट हुआ है और चालक उसे दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद पुलिस से संपर्क किया।

सागर की पत्नी बोलीं- पति को बहुत खोजा, लेकिन नहीं मिले
सागर की पत्नी अश्विनी पाटिल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया- मैं मौसी के घर गई थी। मेरे पति मुझे वापस ले जाने के लिए आए। दोनों रात करीब 10 बजे बाइक से सूरत आ रहे थे। तभी अचानक पीछे से कार ने टक्कर मार दी और मैं गिर गई। आनन-फानन में आसपास के लोग भी आ गए। मैंने सागर को सड़क पर बहुत ढूंढा, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह नहीं मिले।

सागर की पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है।
सागर की पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अगले दिन उनकी लाश घटना वाली जगह से 12km दूर मिली। इंसानियत के नाम पर इन लोगों को ये भी नहीं लगा कि हमें इन्हें अस्पताल ले जाना चाहिए। आरोपी को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। दोनों ने पहले लव मैरिज की थी। इसे लेकर पहले परिवार से कुछ अनबन चल रही थी, लेकिन समय के साथ दोनों परिवार मान गए थे।

युवक का शव देखकर परिजन सकते में हैं। वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
युवक का शव देखकर परिजन सकते में हैं। वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

क्षत-विक्षत हालात में मिला शव
पुलिस ने बताया कि सड़क पर रगड़ के कारण युवक के शरीर की हड्डियां भी दिखाई दे रही थीं। युवक के सीने का एक हिस्सा भी सड़क पर गिरा था। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद चालक होश में था और डर के मारे उसने कार नहीं रोकी। कडोदरा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाने वाले युवक के काम को प्रोत्साहित करने के लिए उसे गुजरात राज्य सरकार की पहल के तहत सम्मानित किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

अंजलि केस हादसा नहीं, हत्याकांड, कार सवार चारों आरोपियों ने शराब पी रखी थी

नए साल की रात दिल्ली के कंझावला में हुए अंजलि एक्सीडेंट केस के आरोपियों की ब्लड रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक कार में मौजूद चारों आरोपियों ने घटना के समय शराब पी रखी थी। रोहिणी की फोरेंसिक लैब ने शुक्रवार दोपहर यह रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली हादसा; स्कूटी पर एक लड़का भी था, अंजलि-निधि को गली के बाहर छोड़ा

दिल्ली के कंझावला हादसे से पहले के दो वीडियो सामने आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि पहले वीडियो में एक लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है, पीछे निधि और अंजलि बैठी हैं। यह लड़का इन्हें गली के बाहर छोड़ देता है। अंजलि के हाथ में मोबाइल है और वो कुछ देर लड़के से बात भी करती है। पढ़ें पूरी खबर...