• Hindi News
  • National
  • Clashes Between Two Groups Of Students At JNU, Outsiders Involved In Fight Too

JNU में छात्रों के दो गुटों में चले लाठी-डंडे:बाहरी लोगों को भी कैंपस में बुलाया था, पुलिस बोली- सब कंट्रोल में है

नई दिल्ली7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवसिर्टी एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां गुरुवार शाम छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कैंपस में बाहरी लोग भी आए और दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया।

कैंपस में घुसे बाहरी लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवसिर्टी के ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र का दूसरे होस्टल के स्टूडेंट से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर दोनों स्टूडेंट ने बाहरी लोगों को कैंपस में बुला लिया। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। कैंपस में हुए इस बवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस कैंपस में पहुंच गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस कैंपस में पहुंच गई है।

किसी राजनीतिक पार्टी का हाथ नहीं: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभी तक हमें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। मामले पर विश्वविद्यालय की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह छात्रों के दो गुटों के बीच का मामला है। इसमें किसी राजनीतिक पार्टी के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है, अब स्थिति कंट्रोल में हैं।