देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 15 हजार 208 हो गए हैं। गुरुवार को 3016 मरीज मिले थे। जबकि पिछले 24 घंटे में यह संख्या 3,095 रही। पिछले 6 महीनों में यह एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं।
देश में कोरोना की पहली लहर 2020 से लेकर अब तक इससे हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 862 हो गया है। बुधवार को महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो, हिमाचल में एक और केरल में आठ लोगों की मौत हुई थी। हेल्थ मिनिस्ट्री के शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73% दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71% है।
दिल्ली में पिछले 1 हफ्ते में 3 गुना केस बढ़े हैं। यहां एक हफ्ते पहले हर रोज करीब 100 केस मिल रहे थे। 29 मार्च को 300 मरीज संक्रमित पाए गए जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी।
केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं, पुख्ता इंतजाम
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 15 मार्च को डेली एक्टिव केस सिर्फ 42 थे। यह बढ़कर 30 मार्च को 295 हो गए। अचानक आई इस तेजी को लेकर हम सर्तक हैं। राजधानी में कुल एक्टिव केस 932 हैं।
दिल्ली के अस्पताल कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में 6 राज्यों के बारे में बताया गया है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक शामिल हैं। यह देखा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के दो-तीन हफ्ते बाद दिल्ली में भी केस बढ़ने शुरू हो जाते हैं। हालांकि भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अस्पताल कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
देश के डेली केस में 70% हिस्सेदारी 5 राज्यों की
केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को देश के कुल नए मामलों के 70% केस आए हैं। केरल में 686, महाराष्ट्र में 483, गुजरात में 401, दिल्ली में 300 और हिमाचल में 255 नए संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में 3 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 2, जबकि हिमाचल प्रदेश में 1 व्यक्ति ने जान गंवाई। केरल और गुजरात में बुधवार को किसी की मौत नहीं हुई।
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
6 महीने बाद कोरोना के नए केस 3000 से ज्यादा, बीते 24 घंटे में 3016 केस, 14 मौतें
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3016 केस मिले हैं। यह आंकड़ा पिछले साल 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। 1 अक्टूबर को 3,375 केस सामने आए थे। 6 महीने के बाद बुधवार यानी 29 मार्च को कोरोना के नए केस फिर 3 हजार से ज्यादा आए। पूरी खबर यहां पढ़ें...
एक हफ्ते में कोरोना केस 63% बढ़े, 67 दिन बाद एक्टिव केस 3000 के पार, केरल में सबसे ज्यादा
कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के साथ-साथ H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के मामले भी बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के बड़े हॉस्पिटल के टॉप हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ एक बैठक की थी। इसमें H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.