भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली समेत आठ राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले 2 दिनों के दौरान और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की आशंका है।
मैदानी इलाकों में, आईएमडी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीतलहर की घोषणा करता है। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर भी शीतलहर घोषित की जाती है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अगले 3-4 दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 4-7 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.