पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली. कॉमेडियन कुणाल कामरा पर शुक्रवार को एयर विस्तारा ने भी उड़ान प्रतिबंध लगा दिया। एयरलाइन ने दो महीने पहले विमान में पत्रकार अर्णब गोस्वामी से बहस करने के मामले में यह फैसला लिया। कामरा ने ट्वीट कर कहा- अब एयर विस्तारा एयरलाइन्स ने भी मुझे 27 अप्रैल तक बैन कर दिया है। उन्होंने ऐसे समय यह आदेश जारी किया है, जब कोई भी (कोरोनावायरस के कारण) विमान में नहीं चढ़ सकता। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि न तो मैं दुखी हूं और न हैरान। मुझे इससे कोई परेशानी भी नहीं हो रही।
जनवरी में इंडिगो की मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई5317 में कुणाल ने अर्णब से कुछ सवाल पूछे थे और इसका वीडियो शेयर किया था। इसके बाद इंडिगो ने कुणाल पर 6 महीने का बैन लगा दिया था। उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। बाद में एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गो एयर ने भी कुणाल पर प्रतिबंध लगाया था।
कुणाल ने अर्णब से पूछा था- आप कायर हैं या पत्रकार?
मुंबई में रहने वाले कुणाल कामरा सरकार और कुछ मीडिया चैनलों की आलोचना करते रहे हैं। इंडिगो की फ्लाइट में उन्होंने अर्णब से पूछा था कि आप कायर हैं या पत्रकार? दर्शक जानना चाहते हैं कि आज आप कायर हैं या देशभक्त? अर्णब यह देशहित के लिए है। मैं टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा हूं। आप मेरी बातों का खंडन कीजिए। आपको बताना चाहिए कि नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। कुणाल ने इस घटना का वीडियो भी शेयर किया था।
क्या है नियम?
2017 में सरकार ने फ्लाइट में हंगामा करने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नियम तय किए थे। इसके मुताबिक, अगर कोई एयरलाइन यात्री पर ट्रैवल बैन लगाती है, तो दूसरी एयरलाइन भी ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं हैं।
बुरे बर्ताव के लिए नो फ्लाई लिस्ट की 3 कैटेगरी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.