पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Congress Kamal Nath Government Crisis Timeline Jyotiraditya Scindia Bjp Live Updates

सिंधिया सुबह मोदी से मिले, मुलाकात के 20 मिनट बाद इस्तीफा दिया; शाम होते-होते 22 विधायकों ने भी विधायकी छोड़ दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया। - Dainik Bhaskar
भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया।
  • सिंधिया शाह के साथ सुबह 11: 50 बजे पीएम आवास के घर से निकले, इसके बाद दोपहर 12.10 बजे इस्तीफा ट्वीट किया
  • मोदी से मिलने के पहले सिंधिया ने मंगलवार को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी

नई दिल्ली/भोपाल. मध्य प्रदेश का सियासी घटनाक्रम मंगलवार को तेजी से बदलता रहा। दिल्ली में मंगलवार सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच करीब एक घंटे बातचीत हुई। 20 मिनट बाद दोपहर 12.10 बजे सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट कर दी। इसके बाद शाम तक राज्य में कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया।

घटनाक्रम: 

शाम 6.30 बजे: मौजूद 

शाम 6.15 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे और बैठक शुरू हुई

शाम 6.00 बजे: कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम हाउस पर शुरू हुई

शाम 5:51 बजे: स्पीकर एनपी प्रजापति ने कहा कि मैं विधानसभा के तय प्रावधान के मुताबिक ही एक्शन लूंगा।

शाम 5:44 बजे: भाजपा नरोत्तम मिश्रा 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा लेकर स्पीकर एनपी प्रजापति के घर पर पहुंचे। 

शाम 5:30 बजे: सिंधिया मीडिया के सामने आए, लेकिन कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

शाम 4:25 बजे:  मनोज चौधरी के इस्तीफे की खबर आई।

दोपहर 3:45 बजे: कांग्रेस विधायक ऐंदल सिंह कंसाना ने भी इस्तीफा दिया। 

दोपहर 2: 37 बजे: सीएम कमलनाथ ने छह मंत्री को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा।

दोपहर 2:18 बजे: कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा ज्वाइन की। 

दोपहर 12.35 बजे: सिंधिया समर्थक 19 विधायकों ने हाथ से लिखा इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया।

दोपहर 12.30 बजे: सिंधिया को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। 

दोपहर 12.10 बजे: सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट की। 

सुबह 11: 50 बजे: शाह और सिंधिया मोदी के आवास से निकले। 

सुबह 10:55 बजे: अमित शाह नरेंद्र मोदी के आवास पहुंचे। शाह और सिंधिया एक ही गाड़ी में साथ पहुंचे थे।

सुबह 9:58 बजे:  ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने घर से निकले।