पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना की दूसरी लहर झेल रहे देश के लिए राहत देने वाली खबर है। इस महीने के मध्य तक दूसरी लहर का पीक आ जाएगा। यानी इस समय एक दिन में मिल रहे नए मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा होगी। इसके बाद संक्रमण के मामले कम होने लगेंगे। ऐसा सबसे पहले पंजाब और फिर महाराष्ट्र में होगा। यही दोनों राज्य इस समय कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक गणितीय मॉडल 'सूत्र' के जरिए स्टडी कर यह संभावना जताई है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, मई के आखिर तक संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट दिख सकती है। पहली लहर के दौरान सूत्र मॉडल से अनुमान लगाया गया था कि संक्रमण के मामले अगस्त 2020 में बढ़ेंगे और सितंबर तक चरम पर होंगे। फिर फरवरी 2021 में कम हो जाएंगे। यह सही साबित हुआ था। वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल के मुताबिक, पंजाब पहला राज्य होगा, जहां कुछ दिन में मामले चरम पर पहुंचेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र में पीक आ सकता है।
बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज मिले
देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज मिले हैं। इसके मुकाबले सिर्फ 44,176 संक्रमित ठीक हुए। 713 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में संक्रमित हुए लोगों की संख्या पहले पीक से सिर्फ 9,000 कम है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे। इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।
संक्रमितों की संख्या सवा करोड़ के करीब
देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.56 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
दोबारा लौटा लॉकडाउन का दौर
वैक्सीनेशन शुरू हुए करीब ढाई महीने बीतने के बावजूद कई राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए मामलों में तेजी आई है। इन राज्यों में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे उपाय अपनाए जा रहे हैं।
मरीजों और मौतों के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे
कोरोना से प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां 29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह देश के कुल मामलों का लगभग 25% है। यहां मौतें भी सबसे ज्यादा हुई हैं। इसका आंकड़ा अभी 55 हजार को पार कर चुका है। मरीजों की संख्या के हिसाब से केरल दूसरे और कर्नाटक तीसरे नंबर पर है।
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस वाले 10 राज्य
महाराष्ट्र | 47,913 |
कर्नाटक | 4,991 |
छत्तीसगढ़ | 4,174 |
दिल्ली | 3,594 |
तमिलनाडु | 3,290 |
यूपी | 2,953 |
पंजाब | 2,873 |
मध्यप्रदेश | 2,777 |
गुजरात | 2,640 |
केरल | 2,508 |
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.