देश में शनिवार रात 10.15 बजे तक कोरोना संक्रमण के 1.06 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 2.12 लाख लोग ठीक हुए और 863 लोगों की मौत हुई है। मौत का यह आंकड़ा पिछले एक सप्ताह से रोजाना के औसत से कम है। शुक्रवार को 1059, जबकि गुरुवार को 1072 लोगों की मौत हुई थी।
इस बीच मध्य प्रदेश में शनिवार को 5533 नए कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना केस 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में कोरोना की शुरुआत से अब तक 1,000,582 कोरोना मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 941,940 मरीज ठीक हो चुके हैं और 10,656 लोगों की मौत हुई है।
तीसरी लहर में केस घटने के दौरान लगातार तीसरे दिन 1.5 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी के बाद से कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 12.17 लाख रह गई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.21 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
उधर, केरल सरकार ने निर्णय लिया है कि सिर्फ उन्हीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की RT-PCR जांच कराई जाएगी, जिनमें कोरोना से जुड़ा कोई लक्षण दिखाई देगा। RT-PCR का रिजल्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि यात्री को होम क्वारैंटाइन किया जाए या स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा जाए।
दिल्ली सरकार ने कार चलाने वालों को बड़ी राहत दी है। यहां कार में अकेले ड्राइविंग करने के दौरान मास्क लगाने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी। इससे पहले ड्राइविंग के दौरान अकेले होने पर भी मास्क न पहनने पर चालान काटा जाता था।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.21 करोड़
कुल रिकवरी: 4.04 करोड़
कुल मौतें: 5.01 लाख
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. केरल: यहां देश की 25% नई मौतें
यहां शुक्रवार को 38,684 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 57,296 मरीज ठीक हुए हैं और 255 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 42,677 नए संक्रमित मिले और 160 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62,11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 57.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 57,296 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 32.10% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 37.24% था।
2. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले 9% घटे नए केस
कर्नाटक में शुक्रवार को 14,950 नए मामले मिले हैं, जबकि 40,599 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 60 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 16,436 नए मामले मिले और 60 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में कुल 38.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 37.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 39,250 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.23 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 10.93% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 11.32% था।
3. महाराष्ट्र: नए केस से दोगुने मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,840 नए मामले मिले। इस दौरान 81 लोगों की मौत हुई और 27,891 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले 15,252 नए मामले मिले और 75 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.44 लाख हो गए हैं।
अब तक कुल 77.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 74.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 8.92% है, इससे एक दिन पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 10.31% था।
4. तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट 7.79%
यहां शुक्रवार को 9,916 नए मामले सामने आए। 21,435 लोग ठीक हुए और 30 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को 11,993 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में कुल 33.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.04 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,696 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 1.55 लाख और पॉजिटिविटी रेट 7.79% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.17% था।
5. मध्य प्रदेश: एक्टिव केस 51,019
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6,516 केस सामने आए और 8,409 लोग ठीक हुए। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी गुरुवार को 7,430 केस सामने आए और 6 लोगों की मौत हो गई।
अब तक राज्य में 9.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,648 लोगों की मौत हो गई। 51,019 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 8.25% है, जो एक दिन पहले 9.23% था।
10 अन्य प्रमुख राज्यों के हाल
1. गुजरात: पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.69% हुआ
गुजरात में शुक्रवार को 6,097 नए केस मिले। राज्य में 12,105 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 35 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 7,606 नए केस मिले और 34 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में कुल 11.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11.23 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,614 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 57,521 हजार और पॉजिटिविटी रेट 5.69% है। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट 6.47% था।
2. राजस्थान: 24 घंटे में 21 लोगों की मौत
यहां शुक्रवार को 8,073 केस सामने आए, जबकि 10,560 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 8,073 नए केस सामने आए और 22 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 12.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,353 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 54 हजार और पॉजिटिविटी रेट 11.78% है, जो कि एक दिन पहले 15.02% था।
3. आंध्र प्रदेश: 400 कम नए संक्रमित मिले
आंध्र में बीते 24 घंटे में 4,198 नए केस सामने आए, जबकि 9,317 लोग ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 4,605 नए केस सामने आए और 10 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 22.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं और 14,641 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 88 हजार हैं। पॉजिटिविटी रेट 13.59% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 15.06% था।
4. उत्तर प्रदेश: 28% कम नए केस
यहां बीते 24 घंटे में 3,766 नए कोरोना केस आए। 5,541 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 5,240 नए कोरोना केस आए और 23 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 20.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,286 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 36,411 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 3.9% है।
5. ओडिशा: 24 घंटे में 23 लोगों की मौत
ओडिशा में बीते 24 घंटे में 2,697 नए केस दर्ज किए गए। इस दौरान 8,689 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 3,629 नए केस दर्ज किए गए और 18 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य के 12.62 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 8,689 पहुंच गया है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 24,384 और पॉजिटिविटी रेट 4.44% है।
6. छत्तीसगढ़: 20 हजार से कम हुए एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 2,113 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 3,489 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 2,454 केस मिले थे और 12 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य के 11.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 13,914 पहुंच गया है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18,686 और पॉजिटिविटी रेट 5.32% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 5.87% था।
7. हरियाणा: 19 लोगों की मौत
राज्य में बीते 24 घंटों में 2,498 लोग संक्रमित पाए गए। 4,220 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई है। यहां गुरुवार को 3,148 लोग संक्रमित मिले और 16 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.61 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,372 लोगों की मौत हो गई। कुल 16,854 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 8.06% है।
8. दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट सबसे निचले स्तर पर
दिल्ली में शुक्रवार को 2,272 नए कोरोना केस सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई। 4,166 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले गुरुवार 2,668 नए कोरोना केस सामने आए और 13 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 18.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.03 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,952 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए शुक्रवार को 3.85% पर आ गया है।
9. पश्चिम बंगाल: अब तक 20 लाख से ज्यादा संक्रमित
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 1,523 नए केस मिले हैं। इस दौरान 2,421 मरीज ठीक हुए, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को 2,723 केस मिले और 35 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 20.03 लाख केस मिले हैं, जबकि 19.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 20,758 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 21,213 हैं। बीते दिन एक्टिव केस में 933 की कमी आई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 3.10% है, जो कि एक दिन पहले 3.94% था।
10. पंजाब: अब तक राज्य में 7.50 लाख संक्रमित हुए
पंजाब में बीते दिन 1,281 नए संक्रमित मिले हैं और 32 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2,998 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 2,154 संक्रमित मिले और 40 लोगों की जान गई थी।
अब तक राज्य में 7.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,392 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 14,321 हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3.75% है, जो एक दिन पहले 6.22% था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.