- Hindi News
- National
- Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today
कोरोना देश में:90 हजार 648 केस: एक दिन में सबसे ज्यादा 4792 संक्रमित बढ़े, महाराष्ट्र में 30 हजार के पार; पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया
तस्वीर असम की है। यहां के गुवाहाटी शहर में शनिवार को आलू के गोदाम में काम करने वाले मजदूरों की जांच के लिए स्वाब के सैंपल लिए गए।
- गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार, अहमदाबाद में 700 सुपर स्प्रेडर पॉजिटिव मिले
- जम्मू-कश्मीर में एक दिन में सबसे ज्यादा 108 मरीज मिले, इनमें से 12 अनंतनाग की गर्भवती महिलाएं
- रेल मंत्री गोयल ने कहा- कलेक्टर प्रवासी मजदूरों की लिस्ट भेजें, हम किसी भी जिले में स्पेशल ट्रेन भेजने को तैयार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार 648 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4792 नए मरीज बढ़े तो 3979 स्वस्थ भी हुए। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार और गुजरात-तमिलनाडु में 10 हजार के पार पहुंच चुका है। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग की 12 गर्भवती महिलाएं संक्रमित मिलीं। उधर, पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया, लेकिन कर्फ्यू 18 मई से खत्म कर दिया जाएगा। पहले मिजोरम भी लॉकडाउन बढ़ा चुका है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को देशव्यापी लॉकडाउन लागू रखने का सुझाव दिया है।
शनिवार को महाराष्ट्र में 1606, गुजरात में 1057, तमिलनाडु में 477, दिल्ली में 438, राजस्थान में 213, उत्तरप्रदेश में 201, मध्यप्रदेश में 195, प, बंगाल में 115, बिहार में 112, जम्मू-कश्मीर में 108 समेत 4792 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।
गुजरात में एक दिन में सबसे ज्यादा 1057 मरीज बढ़े
गुजरात में 700 सुपर स्प्रेडर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट मिलने के बाद अहमदाबाद जिला प्रशासन ने पिछले एक हफ्ते में दूध, सब्जी और फल विक्रेताओं, किराना दुकानदार और पेट्रोल पंप कर्मियों की जांच के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। सुपर स्प्रेडर उन्हें कहा जाता है, जो रिस्क जोन में काम करते हैं और उनसे कई लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा होता है।
कलेक्टर मजदूरों की लिस्ट दें, जिलों तक ट्रेन भेजेंगे: गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम किसी भी जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजने के लिए तैयार हैं। कलेक्टर अपने जिलों में फंसे मजदूरों की लिस्ट रेलवे के नोडल अधिकारियों तक पहुंचाएं। रेलवे 15 मई तक 1074 स्पेशल ट्रेनों से 14 लाख लोगों को उनके राज्यों में भेज चुका है।
कोरोना मरीजों की मदद के लिए स्पाइन रोबोट
कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए जयपुर में दुनिया का पहला स्पाइन टेक्नोलॉजी आधारित रोबोट तैयार किया गया है। स्पाइन टेक्नोलॉली की वजह से यह अपना बैलेंस खुद बनाए रखता है। यह रोबोट थर्मल स्क्रीनिंग कर सकता है और बिना मास्क वाले मरीजों की पहचान भी कर सकता है। इसमें इस्तेमाल किए गए 95% उपकरण भारत में ही बने हैं।
अपडेट्स...
- ओडिशा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। यहां शनिवार रात से पेट्रोल 3.11 और डीजल 1.03 रु. महंगा होगा।
- गृह मंत्रालय ने प्रवासी मजदूरों की सुविधा और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए नेशनल माइग्रेंट इंफो सिस्टम (एनएमआईएस) डैशबोर्ड तैयार किया है। केंद्र ने राज्य सरकारों से इस पर मजदूरों की जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है।
- कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 20 जिलों में केंद्र की टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर डोर टू डोर निगरानी करेंगी। पिछले दिनों सरकार ने राज्य सरकारों की मदद के लिए केंद्रीय टीमें इन जिलों में भेजी थीं। इन जिलों में कुल मरीजों के 65% मौजूद हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के लिए शनिवार को की गईं घोषणाओं पर कहा कि इनसे कारोबार के नए अवसर मिलेंगे, जो अर्थव्यवस्था को सुधारने में मददगार होंगे।
- उत्तरप्रदेश में पैदल या निजी वाहन से पहुंचने पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ऐसे लोगों को राज्य में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान अब 18 मई को किया जाएगा। पहले शनिवार शाम 5 बजे घोषित किया जाना था।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
10 मई | 4311 |
14 मई | 3943 |
15 मई | 3736 |
13 मई | 3725 |
04 मई | 3656 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 30706 | 7088 | 1135 |
तमिलनाडु | 10585 | 3538 | 74 |
गुजरात | 10989 | 4308 | 625 |
दिल्ली | 9333 | 3926 | 129 |
राजस्थान | 4960 | 2944 | 126 |
मध्यप्रदेश | 4790 | 2315 | 243 |
उत्तरप्रदेश | 4258 | 2441 | 104 |
पश्चिम बंगाल | 2576 | 892 | 232 |
आंध्रप्रदेश | 2355 | 1353 | 49 |
पंजाब | 1946 | 1257 | 32 |
तेलंगाना | 1509 | 971 | 34 |
कर्नाटक | 1092 | 496 | 36 |
बिहार | 1178 | 440 | 7 |
जम्मू-कश्मीर | 1121 | 542 | 12 |
हरियाणा | 887 | 514 | 13 |
ओडिशा | 737 | 196 | 3 |
केरल | 588 | 497 | 4 |
झारखंड | 217 | 113 | 3 |
चंडीगढ़ | 191 | 51 | 3 |
त्रिपुरा | 167 | 64 | 0 |
असम | 92 | 41 | 2 |
उत्तराखंड | 91 | 51 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 78 | 39 | 3 |
छत्तीसगढ़ | 67 | 58 | 0 |
लद्दाख | 43 | 24 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 33 | 33 | 0 |
पुडुचेरी | 16 | 9 | 0 |
गोवा | 20 | 7 | 0 |
मेघालय | 13 | 11 | 1 |
मणिपुर | 7 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4790: यहां शनिवार को कोरोना के 195 मामले सामने आए। वायरस का संक्रमण प्रदेश के 52 में से 44 जिलों तक पहुंच गया है। नए मामलों में कई संक्रमित गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र से हाल ही में लौटे हैं। दूसरे प्रदेशों से प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला करीब 10 दिन जारी रह सकता है।
महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूर भोपाल से गुजरते हुए। तपती गर्मी के बीच लोग 1500 से 2000 किमी का यह सफर ट्रक, ऑटो, साइकिल और कुछ न मिला तो पैदल ही तय कर रहे हैं।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 30706: राज्य में शनिवार को 1606 संक्रमित बढ़े। अब तक 7088 मरीज ठीक भी हो चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा 1135 हो गया है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 22% हो गई है। मुंबई में यह 25% है। मुंबई से सटे उपनगरों में मीरा-भाईंदर का रिकवरी रेट सबसे बेहतर 60% है।
मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर जुटे मजदूर परिवार। लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा पलायन उत्तरप्रदेश और बिहार के मजदूरों का हो रहा है।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4096: प्रदेश में शनिवार को 201 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसमें मेरठ के 27, रामपुर के 19, आगरा के 12, लखनऊ और संभल के 11-11, सहारनपुर के 10 और गाजियाबाद के 7 मरीज शामिल हैं। मुम्बई से लौटे 7 प्रवासी पॉजिटिव मिले। राज्य में कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा 104 हो गया है।
यह तस्वीर प्रयागराज की है। सूरत से ट्रेन से लौटै ये मजदूर अपने गांव जाने के लिए बस पर सवार हो रहे हैं।
- राजस्थान, संक्रमित- 4960: यहां शनिवार को 213 नए मरीज मिले। इनमें से जयपुर में 131, डूंगरपुर में 27, सिरोही में 10, उदयपुर में 9, जोधपुर में 7, जबकि कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, सीकर, बाड़मेर और झुंझुनूं में 1-1 मरीज मिला। प्रदेश में अब तक 126 मरीजों की मौत हुई है।
- दिल्ली, संक्रमित- 9333: यहां शनिवार को संक्रमण के 438 मामले सामने आए, जबकि 6 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों में से 5278 का इलाज चल रहा है, जबकि 3518 मरीज ठीक हो चुके हैं।
यह तस्वीर दिल्ली की है। लॉकडाउन के बीच एक मां अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर पैदल सफर कर रही है। ये मजदूर अपने गांव जा रहे हैं।
- बिहार, संक्रमित- 1178: यहां शनिवार को संक्रमण के 145 मामले सामने आए। इनमें से बांका में 18, पूर्णिया में 15, शेखपुरा और नवादा में 9-9, बेगुसराय और जमुई में 7-7, पटना में 5, कटिहार में 3, औरंगाबाद में 2, जबकि मुंगेर और समस्तीपुर में 1-1 मरीज मिला। दूसरे राज्यों से लौट रहे मजदूर में संक्रमण सामने आ रहा है।