पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि UK से आने वाले सभी लोगों के लिए कोरोना का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य है। भारत आने से 72 घंटे पहले ये टेस्ट होना चाहिए। कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा देखते हुए UK आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी सीमित कर दी गई है। अब हर हफ्ते 60 की बजाय 30 फ्लाइट्स ही चलाई जाएंगी। कुछ दिनों पहले ही पुरी ने हर हफ्ते 60 फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया था।
इस बीच, हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 4 जिलों में लागू नाइट कर्फ्यू को हटाने का फैसला लिया है। मंगलवार को इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया।
कोरोना से डेढ़ लाख मौतें हुईं
कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा हो गई है। अब तक 1 लाख 50 हजार 106 मरीज जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 220 संक्रमितों की मौत हुई। 15 हजार 718 नए केस मिले और 16 हजार 699 लोग रिकवर हुए। देश में अब 2 लाख 26 हजार 872 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
13 हजार एक्टिव केस कम हुए
वैक्सीनेशन के अलावा कोरोना के केसों को लेकर भी अच्छी खबर है। देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में सिर्फ 16 हजार 278 नए संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 29 हजार 209 मरीज ठीक हो गए। 200 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13 हजार 140 की कमी आई। 16 दिसंबर के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। तब 15 हजार 569 एक्टिव केस कम हुए थे।
कोरोना अपडेट्स
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
राज्य में मंगलवार को 442 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 557 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 27 हजार 698 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 12 हजार 527 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 609 की मौत हो गई। अभी 4362 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
2. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 671 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 839 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 45 हजार 318 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 33 हजार 229 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3662 लोग जान गंवा चुके हैं। 8427 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 655 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 868 लोग रिकवर हुए और 4 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 48 हजार 581 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 35 हजार 526 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4325 मरीज जान गंवा चुके हैं। 8730 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
राज्य में मंगलवार को 397 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 751 लोग रिकवर हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 10 हजार 675 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 126 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2719 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7830 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
5. महाराष्ट्र
राज्य में मंगलवार को 3160 नए केस मिले। 2828 लोग रिकवर हुए और 64 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 50 हजार 171 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 50 हजार 189 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 759 मरीजों की मौत हो चुकी है। 49 हजार 67 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.