पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
यूनियन हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इन राज्यों से अपने यहां कोरोना के मामलों पर काबू पाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा है। इन राज्यों में हाल के दिनों में नए मामलों की संख्या में स्थायी गिरावट नहीं दिख रही है।
देश के कुल एक्टिव केस में से 59% यहीं हैं। इनमें सबसे ज्यादा केरल में लगभग 28.61% मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 22.79%, छत्तीसगढ़ में 3.99% और पश्चिम बंगाल में 3.89% केस हैं। इन राज्यों को सख्त निगरानी रखने और बढ़ते मामलों की जांच के लिए कदम उठाने की सलाह दी गई है।
केंद्र ने राज्यों से कहा- तैयार रहिए, जल्द मिलेगी वैक्सीन की पहली खेप
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि सभी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप के लिए तैयारी जल्द से जल्द पूरी कर लें। उन्हें जल्द ही कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी की जाएगी। वहीं, इन्हें राज्यों में पहुंचाने के लिए वायुसेना के सुपर हरक्यूलिस C-130Js और एंटोनोव AN-32s जैसे एयरक्राफ्ट की मदद ली जाएगी।
एक-दो दिन में सप्लाई शुरू होगी
कोरोना वैक्सीन का ट्रांसपोर्टेशन एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए पैसेंजर एयरक्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। वैक्सीन के वितरण के लिए पुणे सेंट्रल हब होगा, यहीं से वैक्सीन का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा। देश वैक्सीन की डिलिवरी के लिए 41 जगहों को फाइनल किया गया है।
सरकार के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि उत्तरी इलाके के लिए दिल्ली और करनाल मिनी हब होंगे। पूर्वी इलाके लिए कोलकाता हब होगा, यह उत्तर-पूर्व के लिए नोडल पॉइंट भी होगा। वहीं, चेन्नई और हैदराबाद को दक्षिण भारत के लिए चुना गया है।
वैक्सीन सप्लाई का ब्लू प्रिंट
12 दिन बाद एक्टिव केस फिर बढ़े
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बुधवार को कुछ बढ़त होती नजर आई। 20 हजार 472 नए मरीज मिले, 19 हजार 689 ठीक हुए और 222 की मौत हो गई।
26 दिसंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही। साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 547 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देश में अब तक 1.04 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.50 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है और 2.25 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना अपडेट्स
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
राज्य में बुधवार को 654 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 719 लोग रिकवर हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 28 हजार 352 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 13 हजार 246 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 625 मरीजों की मौत हो चुकी है। 4481 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
2. मध्यप्रदेश
राज्य में पिछले 24 घंटे में 730 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 633 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 46 हजार 48 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 33 हजार 862 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3670 लोग जान गंवा चुके हैं। 8516 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
राज्य में बुधवार को 665 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 897 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 49 हजार 246 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 36 हजार 323 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4329 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8594 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
राज्य में बुधवार को 436 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 564 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 11 हजार 111 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 690 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2723 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7698 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
5. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 4,382 नए कोरोना मरीज मिले। 2570 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 54 हजार 553 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 52 हजार 759 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 825 मरीजों की मौत हो चुकी है। 50 हजार 808 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.