पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V का क्लीनिकल (फेज-2/3 कंबाइंड) ट्रायल मंगलवार से भारत में शुरू हो गया। रूसी डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी लिमिटेड ने बताया कि सभी जरूरी मंजूरी मिलने के बाद इस ट्रायल को शुरू किया गया है। रूस में बनी वैक्सीन स्पूतनिक-V ट्रायल के दौरान कोरोना से लड़ने में 95% असरदार साबित हुई है। क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे शुरुआती एनालिसिस में ये बात सामने आई है। पहला डोज देने के 28 दिन बाद इस वैक्सीन ने 91.4% इफेक्टिवनेस दिखाई थी। भारत में इसके ट्रायल के लिए डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरी के साथ रूसी संस्था का करार हुआ है।
हिमाचल में पहली बार शीतकालीन सत्र रद्द हुआ, नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से हिमाचल के इतिहास में पहली बार शीतकालीन सत्र को रद्द किया गया है। धर्मशाला के तपाेवन में स्थिति विधानसभा परिसर में 7 से 11 दिसंबर तक सत्र का आयोजन किया जाना था। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस सत्र को रद्द करने का फैसला लिया गया।
कैबिनेट ने सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा राज्य में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए संबंधित एसडीएम की इजाजत लेनी होगी। यही नहीं, विवाह, जन्मदिन के अलावा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में तय की गई 50 की संख्या से अधिक लोग हुए तो आयोजकों पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगेगा।
दिल्ली में सबसे ज्यादा 31% आबादी के टेस्ट हो चुके, मध्यप्रदेश में सबसे कम सिर्फ 4.6%
कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1.38 लाख हुआ
देश में मंगलवार को संक्रमण के चलते 431 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या अब 1 लाख 38 हजार 90 हो गई। पिछले 24 घंटे के अंदर 32 हजार 407 लोग संक्रमित मिले। 38 हजार 355 लोग रिकवर हुए। अब तक 94 लाख 95 हजार 661 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 89 लाख 26 हजार 950 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 लाख 28 हजार 390 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना अपडेट्स
14 दिन बाद सबसे ज्यादा एक्टिव केस कम हुआ
देश में सोमवार को कोरोना के 31 हजार 179 केस आए, 42 हजार 282 मरीज ठीक हो गए और 482 की मौत हो गई। इससे 11 हजार 596 एक्टिव केस कम हो गए। यह 16 नवंबर के बाद सबसे कम हैं। तब 12 हजार 250 एक्टिव केस कम हुए थे। नवंबर में कुल 12.79 लाख केस आए। इनमें से 13.99 लाख मरीज ठीक हो गए, जबकि 15 हजार 508 मरीजों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में 1.35 लाख की गिरावट दर्ज की गई। यह अक्टूबर से 2.35 लाख कम है। तब 3.70 लाख केस कम हुए थे।
भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगने वाले दिन से ही केस बढ़े
भोपाल में 21 नवंबर से रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा है। सिर्फ छूट और जरूरी काम के लिए बाहर निकला जा सकता है, लेकिन केस घटना की जगह बढ़ गए हैं। तब से हर दिन 300 से अधिक केस सामने आ रहे हैं, जबकि उसके पहले यह आंकड़ा 240 से कम था। इतना ही नहीं नाइट कर्फ्यू लगने के बाद संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी लगभग दोगुना हो गया है। कर्फ्यू के पहले हर दिन औसतन एक मौत हो रही थी, जबकि कर्फ्यू के बाद यह संख्या औसतन 2 हो गई। - पढ़ें पूरी खबर
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 4006 नए मरीज मिले। 5036 लोग ठीक होकर अस्पतालों से अपने घर गए और 86 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 5 लाख 74 हजार 380 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 31 हजार 769 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 33 हजार 351 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9260 हो गई है।
2. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 1357 लोग संक्रमित मिले। 1683 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 7 हजार 485 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 89 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3270 मरीजों की मौत हो चुकी है। 14 हजार 453 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
मंगलवार को राज्य में 2477 लोग संक्रमित पाए गए। 1547 लोग रिकवर हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 11 हजार 257 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 785 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 92 हजार 468 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4004 हो गई है।
4. राजस्थान
राज्य में मंगलवार को 2347 नए मरीज मिले। 3007 लोग रिकवर हुए और 19 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 70 हजार 410 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27 हजार 974 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 40 हजार 105 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2331 हो गई है।
5. महाराष्ट्र
मंगलवार को राज्य में 4930 नए मरीज मिले। 6290 लोग रिकवर हुए और 95 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 28 हजार 826 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 89 हजार 98 मरीजों का इलाज चल रहा है। 16 लाख 91 हजार 412 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 246 हो गई है।
पॉजिटिव- आज का अधिकतर समय परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा और काफी समस्याएं हल होने से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। आर्थिक द...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.