पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि फेस्टिवल और ठंड के मौसम में हल्की सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस मौसम में संक्रमण के बढ़ने के मामलों में तेजी आ सकती है। ऐसे समय सभी को सावधानी बरतनी होगी।
उन्होंने कोरोना वैक्सीन का अपडेट भी दिया। कहा, अलग-अलग वैक्सीन का ट्रायल अभी फेज-1, फेज-2, फेज-3 में चल रहा है। इसके रिजल्ट आने बाकी हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने अभी कोई ऐसा फैसला नहीं लिया है जिसके मुताबिक वैक्सीन के इमरजेंसी यूज शुरू किए जा सकें।
ठंड में सांस के रोगी बढ़ने लगते हैं
डॉ. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने 5वें संडे संवाद कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा- SARS Cov 2 एक रेस्पिरेटरी वायरस है और ऐसे वायरस को ठंड के मौसम में बढ़ने के लिए जाना जाता है। रेस्पिरेटरी वायरस ठंड के मौसम और कम आर्द्रता की स्थिति में ज्यादा बढ़ते हैं।
उन्होंने कहा- सर्दी के मौसम में आवासीय इलाकों में लोग ज्यादा जुटते हैं। इससे मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए भारतीय संदर्भ में, यह मानना गलत नहीं होगा कि सर्दी के मौसम में मामलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। डॉ. हर्षवर्धन ने ब्रिटेन का उदाहरण दिया। यहां ठंड के मौसम में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-
देश में अब तक 71.17 लाख केस
देश में अब तक 71 लाख 17 हजार 958 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 61 लाख 45 हजार 58 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 62 हजार 662 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण के चलते 1 लाख 9 हजार 163 मरीजों की मौत हो चुकी है।
रविवार को 24 घंटे के अंदर 66 हजार 447 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 70 हजार 195 लोग रिकवर हो गए और 792 मरीजों की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना अपडेट्स
15 दिनों में सबसे बड़ी रिकवरी
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
रविवार को राज्य में संक्रमण के 1,575 मामले सामने आए। 1,985 लोग डिस्चार्ज किए गए और 25 मरीजों की मौत हो गई। अब तक1 लाख 46 हजार 820 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 177 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 29 हजार 19 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2,624 मरीजों की मौत हो चुकी है।
2. राजस्थान
रविवार को राज्य में 2,144 लोग संक्रमित मिले। 2,072 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 59 हजार 52 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 21 हजार 412 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 35 हजार 990 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1,650 मरीजों की मौत हो चुकी है।
3. बिहार
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 1,302 लोग संक्रमित पाए गए। 1,217 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 96 हजार 268 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें 11 हजार 97 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 84 हजार 224 लोग ठीक हो चुके हैं। 946 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
4. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 10,427 नए मामले सामने आए, 10,217 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए और 300 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 27 हजार 861 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 21 हजार 62 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12 लाख 65 हजार 996 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 40 हजार 340 मरीज जान गंवा चुके हैं।
5. उत्तर प्रदेश
पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 3,348 नए मामले सामने आए और 3,417 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब प्रदेश में एक्टिव केस यानी 40,019 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 3 लाख 90 हजार 566 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल रिकवरी रेट 89.37% हो गया है।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.