पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है, ''समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।''
समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 14, 2020
फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी साधना गुप्ता भी संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मुलायम सिंह यादव को अभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''हम सीनियर डॉक्टर्स के संपर्क में हैं। फिलहाल नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है।''
26 से 60 साल के 45% मरीजों की मौत
कोरोना को हल्के में लेना युवाओं और कम उम्र के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से कम उम्र के मरीजों की भी मौत तेजी से बढ़ने लगी है। अब तक जान गंवाने वाले 45% मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 26 से 60 साल के बीच थी।
मंत्रालय ने युवाओं को आगाह किया है। कहा कि अगर आप ये सोचते हैं कि कोरोना केवल बुजुर्ग लोगों की जान ले रहा है तो ये गलत है। आंकड़ों से साफ है कि कम उम्र के लोगों की मौतें भी अब तेज हो रही हैं। इसलिए अब हर उम्र के लोगों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
आंकड़ों के मुताबिक जान गंवाने वाले सबसे ज्यादा 70% मरीज पुरुष थे, जबकि 30% मरीज महिलाएं थीं। इनमें 53% मरने वाले मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक थी।
मरीजों का आंकड़ा 73 लाख के पार
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 73 लाख के पार हो गया है। अब तक 73 लाख 1 हजार 870 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 8 लाख 12 हजार 548 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 63 लाख 76 हजार 919 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1 लाख 11 हजार 272 लोगों की मौत हो चुकी है।
टेस्टिंग का आंकड़ा 9 करोड़ के पार
भारत में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा नौ करोड़ के पार हो गया है। हर दिन 10 से 12 लाख टेस्टिंग की जा रही हैं। सबसे ज्यादा एक लाख से अधिक टेस्ट उत्तरप्रदेश और बिहार में किए जा रहे हैं। दुनिया के दूसरे देशों से तुलना करें तो सबसे ज्यादा 16 करोड़ टेस्टिंग चीन ने की है। 12 करोड़ 5 हजार टेस्टिंग के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर है। भारत तीसरे नंबर पर है।
टेस्टिंग में तीसरे नंबर पर भारत
कोरोना अपडेट्स
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 5515 नए मामले सामने आए। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों की ये सबसे ज्यादा संख्या है। 5729 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई।
राज्य में अब तक 1 लाख 55 हजार 276 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 14 हजार 432 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 38 हजार 158 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2686 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 24.8 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।
2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 2021 नए मरीज मिले। 2219 लोग ठीक हो गए और 15 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 34.1 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 65 हजार 240 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 21 हजार 711 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 41 हजार 835 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1694 मरीजों की मौत हो चुकी है।
3. बिहार
राज्य में बुधवार को 1326 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1375 लोग रिकवर हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 86.7 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1 लाख 99 हजार 549 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 10 हजार 583 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 87 हजार 998 लोग रिकवर हो चुके हैं। 967 मरीजों की मौत हो गई है।
4. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 10 हजार 552 लोग संक्रमित मिले, 19 हजार 517 लोग ठीक हो गए और 158 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 54 हजार 389 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 96 हजार 288 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 16 हजार 769 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 40 हजार 859 मरीजों की मौत हो चुकी है।
5. उत्तरप्रदेश
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 2593 नए मरीज मिले, 3736 लोग ठीक हुए और 41 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1.2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 4 लाख 44 हजार 711 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 36 हजार 898 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 4 लाख 1 हजार 306 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से 6507 लोगों की मौत हो चुकी है।
Sponsored By
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.