पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर अमरावती में हर शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। अकोला में भी हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वहीं, यवतमाल में भी पाबंदियों में बढ़ोतरी की गई है। यहां सभी स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। रेस्टोरेंट, फंक्शन हॉल में 50% लोग ही आ सकेंगे। किसी भी जगह 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लिया फैसला
दोनों जिलों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अमरावती में पिछले कुछ दिनों से औसतन 400 से 500 मामले आ रहे हैं। पिछले महीने यहां कोरोना के 2016 केस आए थे। वहीं, फरवरी के 18 दिनों में अब तक 5 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 733 मामले आए। 181 ठीक भी हुए। यहां अब तक 27,874 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 23,433 लोग ठीक हुए और 419 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 4,020 हैं।
वहीं, यवतमाल में पिछले महीने कोरोना के 1667 मामले मिले थे। वहीं, फरवरी के 18 दिनों में अब तक 11 सौ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 131 नए केस आए। 57 लोगों ने कोरोना को मात दी। यहां अब तक 16,682 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 15,521 लोग इससे ठीक हुए और 465 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 692 हैं।
मुंबई में भी नई गाइडलाइन जारी
मुंबई में BMC ने नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, अगर किसी बिल्डिंग में 5 या उससे ज्यादा केस मिलते हैं, तो बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा। होम क्वारैंटाइन किए गए मरीज के हाथ के पीछे पर स्टाम्प लगाया जाएगा। लोकल ट्रेन में बिना फेस मास्क लगाए यात्रा करने वालों पर नजर रखने के लिए 300 मार्शल नियुक्त किए जाएंगे।
पिछले 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा मामले
देश में गुरुवार को कुल 12,517 नए मरीज मिले। 10,241 ठीक हुए और 83 संक्रमितों ने जान गंवाई। अब तक कोरोना के 1.09 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.56 लाख ने जान गंवाई है, जबकि 1.36 लाख का इलाज चल रहा है।
कोरोना अपडेट्स
6 राज्यों का हाल
1. महाराष्ट्र
राज्य में गुरुवार को 5,427 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,543 मरीज ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 81 हजार 520 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 87 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 669 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 40 हजार 858 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. केरल
राज्य में गुरुवार को 4,584 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 5,193 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां अब तक 10 लाख 21 हजार 433 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 56 हजार 935 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,047 ने जान गंवाई है, जबकि 60,181 का इलाज चल रहा है।
3. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 241 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 193 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 58 हजार 574 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 52 हजार 821 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,844 मरीजों की मौत हो गई। 1,909 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
4. गुजरात
यहां बुधवार को 263 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 270 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 66 हजार 297 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 60 हजार 198 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4403 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,696 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
5. राजस्थान
राज्य में गुरुवार को 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 77 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 3 लाख 19 हजार 270 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 15 हजार 212 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,783 मरीजों की मौत हुई है। 1,275 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
6.दिल्ली
यहां गुरुवार को 130 नए मरीज मिले और 153 ठीक हुए। दो लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 6 लाख 37 हजार 445 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 25 हजार 496 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 896 मरीजों की मौत हो गई। 1053 का इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.