पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या गुरुवार को 20 लाख के पार हो गई। यह संख्या में दुनिया के 10वें सबसे ज्यादा प्रभावित देश जर्मनी के संक्रमितों से एक लाख से कुछ कम है। जर्मनी में अब तक 2.92 लाख मरीज हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 2,886 केस सामने आए। इस दौरान 52 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 50,634 मौतें हो चुकी हैं।
देश में 3 दिन में 19 हजार एक्टिव केस कम हुए
देश में नए मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। बुधवार को 15,270 मरीज मिले, 20,071 ठीक हुए और 152 लोगों ने जान गंवाई। इसके साथ ही 4,963 एक्टिव केस कम हो गए। अब सिर्फ 1.89 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 24 जून के बाद सबसे कम कम है। तब 1.86 लाख मरीजों का इलाज चल रहा था। 26 नवंबर से अब तक (55 दिन में) सिर्फ एक बार 6 जनवरी को एक्टिव केस में 545 की बढ़ोतरी हुई है।
देश में अब तक 1.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.02 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,52,906 लोगों ने जान गंवाई है।
कोरोना अपडेट्स
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
यहां बुधवार को 228 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 405 मरीज ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,774 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 2,147 मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 280 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 997 मरीज ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.43 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,770 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 5,008 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
यहां में मंगलवार को 490 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 707 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.47 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,371 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 5,648 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
यहां मंगलवार को 213 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 438 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 3.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.08 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,754 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 4,077 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 3,015 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,589 मरीज ठीक हुए और 59 की मौत हो गई। अब तक 19.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18.99 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 50,582 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 46,769 मरीजों का इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.