पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश में 24 घंटे में संक्रमण के 82,214 मामले सामने आए हैं, जबकि 77,488 लोग ठीक हुए हैं। छह दिन के बाद संक्रमितों की संख्या रिकवर मरीजों से बढ़ी है। इसके साथ ही अब तक 58 लाख 12 हजार 398 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 47 लाख 49 हजार 338 लोग ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 1097 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या अब 92,270 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को डेंगू हो गया है। लगातार प्लेटलेट्स गिरने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बुधवार को बुखार और ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 14 सितंबर को उन्होंने कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। वे अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद संक्रमित होने वाले दूसरे मंत्री हैं।
परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शेखर बसु का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। 68 साल के बसु की किडनी भी खराब थी। उन्हें देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में योगदान देने के लिए 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
6 दिनों से नए मरीज की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या ज्यादा
तारीख | नए मरीज | ठीक हुए लोग |
18 सितंबर | 92,969 | 95,512 |
19 सितंबर | 92,574 | 94,384 |
20 सितंबर | 87,392 | 92,926 |
21 सितंबर | 74,493 | 1,02,070 |
22 सितंबर | 80,321 | 87,007 |
23 सितंबर | 86,703 | 87,458 |
बंगाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की इजाजत नहीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि कोरोना के चलते दुर्गा पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार प्रत्येक पूजा समितियों को अनुदान के रूप में 50 हजार रुपए देगी। पूजा से पहले 2000 रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
ममता ने कहा- इस साल पंडाल को चारों ओर से खुला रखने की जरूरत है। पंडाल के गेट पर ही हैंड सैनिटाइजर रखा जाएगा। साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना होगा।
छह दिन में 51 हजार एक्टिव केस कम हुए
देश में बीते छह दिन से कोरोना के आंकड़े राहत दे रहे हैं। इस दौरान नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को 86 हजार 703 संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 87 हजार 458 मरीज ठीक हो गए। अब 9.66 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 17 सितंबर को यह आंकड़ा सबसे ज्यादा 10.17 लाख था, यानी बीते छह दिन में 51 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। 12 सितंबर को सबसे ज्यादा 24 हजार एक्टिव केस बढ़े थे।
दिल्ली कोरोना की दूसरी लहर के पीक से गुजर चुकी है: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली कोरोना की दूसरी लहर के पीक से गुजर चुकी है। सितंबर में 4000 केस आना महामारी की दूसरी लहर का संकेत है। यह कोरोना के दूसरी लहर के संकेत है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 17 अगस्त तक स्थिति कंट्रोल में थी। हमने देखा कि मामले बढ़ रहे हैं और 17 सितंबर तक 4500 तक पहुंच गए।
विशेषज्ञों का कहना है कि राजधानी में दूसरी वेव आ चुकी है। अब मामले कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 3700 मामले सामने आए। राजधानी में 2.20 लाख से ज्यादा के सामने आ चुके हैं। हालांकि, एक्टिव केस सिर्फ 30 हजार 836 हैं और अब तक 5,087 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना अपडेट्स
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 2304 नए संक्रमित मिले, जबकि 2327 ठीक हुए। वहीं, 45 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 1 लाख 15 हजार 361 केस मिल चुके हैं। नए संक्रमितों में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, हरदीप सिंह डंग और भीकनगांव से कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक सरकार के 13 मंत्री और पक्ष-विपक्ष के 44 विधायक संक्रमित हो चुके हैं।
2. राजस्थान
राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 1981 मामले मिले और 1965 लोग ठीक हुए। 27 जिले ऐसे हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा रोगी मिल चुके हैं। बाकी छह जिले- हनुमानगढ़ में 773, प्रतापगढ़ में 746, करौली में 799, सवाई माधोपुर में 820 और दौसा में 895 केस हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 19 हजार 1 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जोधपुर में 18 हजार 227 हैं। राज्य में 1.22 लाख से ज्यादा केस हैं। अच्छी खबर यह है कि इनमें 1 लाख 2 हजार 330 मरीज ठीक हो चुके हैं।
3. बिहार.
बिहार में गुरुवार को 1203 संक्रमित मिले। वहीं, 1154 लोग रिकवर हुए। राज्य में अब तक 1 लाख 74 हजार 266 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 1 लाख 59 हजार 700 रिकवर हो चुके हैं। 28 सितंबर से 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स शिक्षकों से मार्गदर्शन के लिए स्कूल जा सकेंगे। इसके लिए पैरेंट्स की अनुमति जरूरी है। इस दौरान प्रार्थना सत्र, खेलकूद और अन्य गतिविधि नहीं होगी। स्कूल स्टाफ की संख्या 50% से ज्यादा नहीं होगी।
4. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में गुरुवार को 19 हजार 164 संक्रमित मिले और 17 हजार 184 लोग रिकवर हुए। वहीं, 459 लोगों की मौत हुई। अब तक 12 लाख 82 हजार 963 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 73 हजार 214 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 74 हजार 993 का इलाज चल रहा है।
5. उत्तरप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 4591 नए केस सामने आए, 4922 मरीज ठीक हो गए, जबकि 67 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 74 हजार 277 केस आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 7 हजार 611 ठीक हो चुके हैं, 61 हजार 300 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 5366 मरीजों की मौत हो चुकी है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.