कोरोना से हर दिन होने वाली मौतों के मामले में गिरावट दर्ज की गई है। भारत अब इस मामले में 12वें नंबर पर पहुंच गया है। मतलब दुनिया के 11 देश ऐसे हैं जहां हर दिन भारत से ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। इसी तरह नए मरीजों के मिलने के मामले में भारत दुनिया में 7वें नंबर पर है। सितंबर तक भारत में सबसे ज्यादा नए मरीज मिल रहे थे और कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हो रहीं थीं।
इन देशों में भारत से ज्यादा मौतें हो रहीं
अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, मैक्सिको, यूके, रूस, इटली, पोलैंड, साउथ अफ्रीका, फ्रांस और स्पेन में अभी भारत से ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 3000 लोग हर दिन जान गंवा रहे हैं। इसी तरह जर्मनी में 1000 से 1200 मौतें रोज हो रहीं हैं। भारत में अभी 250 से 300 लोग जान गंवा रहे हैं।
देश में अब तक 1.02 करोड़ मामले
देश में अब तक 1 करोड़ 2 लाख 85 हजार 317 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 52 हजार 774 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 98 लाख 80 हजार 683 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 49 हजार 4 हो गई है।
पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 18 हजार 34 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 20 हजार 921 लोग ठीक हो गए और 230 की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
27 नवंबर से लगातार केस घट रहे
एक्टिव केस में 27 नवंबर से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इन 34 दिनों में 1.98 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। ये 2.55 लाख रह गए हैं, यानी हर दिन औसतन 5 हजार 825 केस कम हुए। 17 सितंबर को ये 10.17 लाख के पीक पर थे।
कोरोना अपडेट्स
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
यहां गुरुवार को 574 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 888 लोग रिकवर हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 25 हजार 369 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 9 हजार 322 लोग ठीक हो चुके हैं। 10 हजार 536 मरीजों की मौत हो चुकी है। 5 हजार 511 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
2. मध्यप्रदेश
यहां पिछले 24 घंटे में 865 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 1060 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 2.40 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.27 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 3595 की मौत हो चुकी है। अब 9387 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
यहां गुरुवार को 780 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 916 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 45 हजार 38 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 30 हजार 993 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4306 मरीजों की मौत हो चुकी है। 9739 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
यहां गुरुवार को 698 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 957 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 8 हजार 243 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 95 हजार 987 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2696 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 9560 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
5. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 3509 नए केस मिले। 3612 लोग ठीक हुए और 58 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 32 हजार 112 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 28 हजार 546 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 521 मरीजों की मौत हो चुकी है। 52 हजार 902 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.