पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के ग्युटो मठ में सोमवार को 100 बौद्ध भिक्षु कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक इस मठ में कुल 156 भिक्षुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। कांगड़ा के CMO डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि इतने सारे केसेस आने के बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज की सोमवार को शुरुआत होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के जज और उनके परिवार के लोग मंगलवार से कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। उन्हें अस्पताल या सुप्रीम कोर्ट की एनेक्सी बिल्डिंग में से किसी एक जगह वैक्सीन दी जाएगी। इसके साथ ही रिटायर्ड जजों और उनके फैमिली मेंबर्स को भी इसमें शामिल किया गया है।
फरवरी में एक्टिव केस कम होने की बजाय बढ़कर 1.65 लाख के पार हो गए
देश में कोरोना के बढ़ते केस चिंता बढ़ा रहे हैं। पांच दिन से रोजाना 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 31 दिसंबर को 2 लाख 52 हजार 701 एक्टिव केस थे, जो 31 जनवरी को घटकर 1 लाख 65 हजार 685 हो गए। यानी 87,016 की कमी आई, लेकिन 28 फरवरी तक ये बढ़कर 1 लाख 65 हजार 715 हो गए। अगर जनवरी के बराबर एक्टिव केस फरवरी में भी कम होते तो अभी यह आंकड़ा 80 हजार होता।
24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
रविवार को देश में 15,614 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,291 लोग ठीक हुए और 108 की मौत हो गई। अब तक 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.07 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1.57 लाख की मौत हो चुकी है। 1.65 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोरोना अपडेट्स
6 राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 8,293 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,753 लोग रिकवर हुए और 62 की मौत हो गई। अब तक 21 लाख 55 हजार 70 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 24 हजार 704 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 154 मरीजों की मौत हो गई। 77 हजार 8 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
2. केरल
राज्य में रविवार को 3,254 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4,333 लोग रिकवर हुए और 15 की जान चली गई। अब तक 10 लाख 59 हजार 404 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 5 हजार 497 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4198 मरीजों की मौत हो गई। 49 हजार 416 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
3. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 363 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 243 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 61 हजार 766 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 55 हजार 117 लोग ठीक हो चुके हैं और 3864 मरीजों की मौत हो गई। 2,785 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
4. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 197 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 168 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हुई। इस तरह से अब तक यहां 6 लाख 39 हजार 289 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 27 हजार 44 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 910 की मौत हो गई। अभी 1335 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
राज्य में रविवार को 407 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 301 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हुई। अब तक 2 लाख 69 हजार 889 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 63 हजार 116 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4410 मरीजों की मौत हो गई। 2363 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
6. राजस्थान
राज्य में रविवार को 156 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 102 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 20 हजार 336 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 241 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2787 मरीजों की मौत हो गई। 1308 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.