पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारत ने कोरोना से जूझ रही दुनिया के लिए वैक्सीन की मदद भेजना शुरू कर दिया है। नेपाल, बांग्लादेश, भूटान जैसे देशों के बाद भारत अब श्रीलंका को कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड के 5 लाख डोज गिफ्ट करेगा। यह कन्साइन्मेंट गुरुवार को कोलंबो पहुंच जाएगा। भारत अपने अभियान 'वैक्सीन मैत्री' के तहत वैक्सीन भेज रहा है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर 5-7 जनवरी के बीच श्रीलंका दौरे पर थे। इस दौरान श्रीलंका ने उनसे कोरोना वैक्सीन की अर्जेंट डिलिवरी के लिए कहा था। उसी मांग पर भारत ने यह फैसला किया है।
वहीं, देश में अब तक 23 लाख 28 हजार 779 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसमें बुधवार शाम 6 बजे तक 2 लाख 99 हजार 299 लोगों का टीकाकरण किया गया। यूनियन हेल्थ सेक्रेटरी ने बताया कि अब तक 16 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 9 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि इनमें से किसी की भी मौत वैक्सीन के साइड इफेक्ट से नहीं हुई है।
UK में मिले नए स्ट्रेन पर भी कोवैक्सिन असरदार
भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सिन' को लेकर अच्छी खबर है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की स्टडी में मालूम चला है कि ये वैक्सीन UK में मिले कोरोना के नए वैरिएंट पर भी असरदार है। ICMR ने बुधवार को इसकी रिपोर्ट जारी कर दी है।
गुजरात में 1 फरवरी से खुलेंगे 9-12वीं तक के स्कूल
गुजरात सरकार ने 1 फरवरी से 9-12वीं तक के स्कूल खोलने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को एजुकेशन मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उधर, बुधवार से मुंबई को छोड़ कर पूरे महाराष्ट्र में 5वीं से 8वीं तक के स्कूल खुल गए। मास्क पहने स्टूडेंट्स और स्टाफ को ही स्कूल में एंट्री दी गईं। कई स्कूलों ने स्टूडेंट्स के लिए अपनी ओर से मास्क का इंतजाम भी किया है। स्कूलों के शिक्षकों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।
कोरोना से जान गंवाने वाले 70% लोगों को दूसरी बीमारी भी थी
देश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ती जा रही है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट है जिससे ये साफ होता है कि कोरोना ने किस उम्र के लोगों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से अब तक जान गंवाने वाले 70% लोगों को संक्रमण के साथ दूसरी बीमारियां भी थीं। इनमें शुगर, हायपरटेंशन, दिल और फेफड़े की बीमारी वाले सबसे ज्यादा थे। उम्र के हिसाब से देखें तो कोरोना से मरने वाले 55% लोगों की उम्र 60 साल से अधिक थी, जबकि 45 से 60 साल के 33% मरीजों ने जान गंवाई है।
किस उम्र में कितनी मौतें ?
उम्र | मौतें |
17 साल से कम | 1% |
18-25 साल | 1% |
26 से 44 साल | 10% |
45-60 साल | 33% |
60 साल से ऊपर | 55% |
24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
बुधवार को देशभर में 11 हजार 146 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13 हजार 930 लोग रिकवर हुए और 111 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 7 लाख एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 करोड़ 3 लाख 72 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 लाख 53 हजार 862 लोगों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 70 हजार 835 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
कोरोना अपडेट्स
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
यहां बुधवार को 96 लोग कोरोना संक्रमित मिले। यह आंकड़ा पिछले 9 महीनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 अप्रैल 2020 को 76 लोग संक्रमित पाए गए थे। पिछले 24 घंटों में 212 लोग रिकवर हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 34 हजार 325 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 21 हजार 995 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 829 की मौत हो चुकी है। अभी 1501 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
2. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को 185 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 345 लोग रिकवर हुए और 6 की मौत हो गई। अब तक यहां 2 लाख 54 हजार 270 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 47 हजार 418 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3799 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3053 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 353 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 462 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 60 हजार 220 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 51 हजार 962 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4382 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3876 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
बुधवार को राज्य में 134 कोरोना मरीज मिले। 305 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक यहां 3 लाख 17 हजार 104 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 11 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,761 की मौत हो चुकी है। अभी 2664 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
5. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 2,171 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2556 लोग रिकवर हुए और 32 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 15 हजार 524 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 20 हजार 6 लोग ठीक हो चुके हैं। 50 हजार 894 मरीजों की मौत हो चुकी है। 43 हजार 393 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.