पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश में शनिवार शाम 6 बजे तक को-विन ऐप पर दर्ज 54.7% हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन के तहत अब तक 56 लाख 36 हजार 868 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 52 लाख 66 हजार 175 हेल्थकेयर वर्कर्स हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी मनोहर अगनानी ने बताया कि अब तक 13 राज्यों में 60% से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन दी जा चुकी है। इस मामले में सबसे आगे बिहार (76.6%) और मध्य प्रदेश (76.1%) हैं।
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी टीका लगाना शुरू कर दिया गया है। अब तक 3 लाख 70 हजार 693 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह हमारे डेटाबेस में रजिस्टर्ड फ्रंट लाइन वर्कर्स का 4.5% है।
वैक्सीनेशन का तीसरा फेज मार्च में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीनेशन का तीसरा फेज मार्च में शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। बताया कि तीसरे फेज की वैक्सीनेशन प्रक्रिया मार्च के किसी भी हफ्ते में शुरू हो सकती है। इसमें 50 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 50 साल से कम उम्र के हाई रिस्क वाले लोगों को भी प्रायोरिटी मिलेगी। वैक्सीनेशन के पहले और दूसरे फेज में अब तक देश के 52 लाख 90 हजार से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इन सभी को 13 फरवरी से वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा।
टेस्टिंग का आंकड़ा 20 करोड़ के पार
देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 20 करोड़ के पार हो गया है। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 15 हजार यानी 5.39% लोग संक्रमित मिले। राहत की बात ये है कि अब तक 1 करोड़ 5 लाख 79 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण से 1 लाख 54 हजार 956 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 45 हजार 953 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
3 और वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में कोरोना की 7 और वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें 3 वैक्सीन ऐसी हैं जिनका क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि देश में 3 करोड़ हेल्थ वर्कर्स को फ्री में वैक्सीन दी जा रही हैं। इसके लिए पीएम केयर फंड्स से मदद मिली है।
22 देशों से वैक्सीन की डिमांड आई
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि दुनिया के 22 देशों से वैक्सीन की डिमांड आई है। इनमें अफगानिस्तान, अल्जीरिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, इजिप्ट, कुवैत, मॉरीशस, मालदीव, मंगोलिया, सउदी अरब, म्यांमार, नेपाल, ओमान, मोरोक्को, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और UAE जैसे देश हैं। इनमें 15 से ज्यादा देशों को 2 फरवरी तक ग्रांट के तौर पर 56 लाख डोज दी गई है, जबकि कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर 105 लाख डोज दी जा रही है।
कोरोना अपडेट्स
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
राज्य में शनिवार को 123 नए मरीज मिले। 151 लोग रिकवर हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 35 हजार 916 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 23 हजार 865 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 873 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1206 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
2. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 162 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 299 मरीज ठीक भी हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2.54 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.50 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,819 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,193 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
यहां शनिवार को 252 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 401 मरीज ठीक भी हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2.63 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.56 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,394 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,491 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 116 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 173 मरीज ठीक भी हुए। अब तक 3.18 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 3.13 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,771 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 1,581 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
5. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को 2,768 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,739 लोग रिकवर हुए और 25 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 41 हजार 398 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 53 हजार 926 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 280 मरीजों की मौत हो चुकी है। 34 हजार 934 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.