• Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

कोरोना देश में:7 दिन में 2.60 लाख नए संक्रमित मिले; एक हफ्ते में 67% की बढ़ोतरी हुई, यह अब तक सबसे ज्यादा

नई दिल्ली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में पिछले हफ्ते कोरोना के केस में इससे पहले वाले हफ्ते की तुलना में 67% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह इस महामारी की शुरुआत से अब तक हर हफ्ते होने वाली बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा है। 15 से 21 मार्च के बीच देश में 2 लाख 60 हजार 561 मामले सामने आए। इससे पहले 8 से 14 मार्च के बीच 1 लाख 55 हजार 887 मरीजों की पहचान हुई थी। यानी इन दो हफ्तों में नए केस का अंतर 1 लाख 4 हजार 674 रहा।

इससे पहले पिछले साल जुलाई के आखिरी दो हफ्तों में आए नए केस का अंतर 34% रहा था, जो उस समय सबसे ज्यादा था। 20-26 जुलाई के बीच 3 लाख 17 हजार 712 केस आए थे। इससे पहले 13 से 19 जुलाई के बीच 2 लाख 38 हजार 640 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। इन दो हफ्तों में करीब 80 हजार केस बढ़े थे।

एक दिन में सबसे ज्यादा एक्टिव केस बढ़े
देश में रोजाना नए केसों के साथ ही एक्टिव केसों (इलाज करा रहे मरीज) का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बीते 38 दिनों में एक्टिव केस में करीब 2 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 11 फरवरी को देश में 1.33 लाख एक्टिव केस थे, जो रविवार को बढ़कर 3.31 लाख हो गए। बीते दिन इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,578 का इजाफा हुआ। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 सितंबर को 24,610 एक्टिव केस बढ़े थे।

उत्तराखंड के CM कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले लोग सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।

गुजरात में इस बार भीड़ में होली खेलने पर प्रतिबंध
गुजरात सरकार ने प्रदेश में सशर्त होली-धुलेटी मनाने की मंजूरी दी है। इस दौरान सीमित संख्या में ही लोग होलिका दहन में शामिल हो पाएंगे। हालांकि धुलेटी के दिन एक-दूसरे को रंग लगाने, भीड़ में होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा। उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल ने इसकी जानकारी दी।

रविवार को 47,009 संक्रमित मिले
बीते 24 घंटे में 47,009 संक्रमित मिले। 21,206 ठीक हो गए, जबकि 213 की मौत हो गई। इस तरह एक दिन में ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 28,653 बढ़ गई। अकेले महाराष्ट्र में ही 30,535 संक्रमित मिले, जो राज्य में कोरोना के दौर में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश में अब तक 1.16 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.11 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख ने जान गंवाई है। अब 3 लाख 31 हजार 671 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • पंजाब के एसएएस नगर में पाबंदिया बढ़ा दी गई हैं। यह फिर से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रमों में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
  • मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को कोरोना के 145 नए केस रिकॉर्ड किए गए। इनमें स्टूडेंट्स और उनके संपर्क में आए लोग शामिल हैं। अब तक कैम्पस में कुल 299 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कैम्पस में फिलहाल 5800 स्टूडेंट्स क्वारैंटाइन हैं।
  • दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहेंगे।
  • छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है। राज्य के मंत्री रविंद्र चौबे ने इसकी पुष्टि की है।
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए शनिवार को AIIMS कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
  • हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण ने उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी को कुंभ मेले में प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए चिट्‌ठी लिखी है। हाईलेवल सेंट्रल टीम के कुंभ दौरे के बाद जताई गई चिंता के बाद उन्होंने यह चिट्‌ठी लिखी है।
  • भूषण ने कहा है कि सेंट्रल टीम की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 से 20 तीर्थयात्री और 10 से 20 स्थानीय लोग रोज संक्रमित हो रहे हैं। इसके बावजूद भी हरिद्वार में टेस्टिंग का आंकड़ा संतोषजनक नहीं है। ऐसे में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।

रोज सबसे ज्यादा केस वाले 11 राज्यों का हाल...
1. महाराष्ट्र: देश के किसी राज्य में पहली बार 30 हजार से ज्यादा मरीज मिले

यहां रविवार को 30,535 लोग कोरोना संक्रमित मिले। यह कोरोना की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 20 मार्च को सबसे ज्यादा 27,126 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। यहां पिछले 24 घंटे में 11,314 मरीज ठीक हुए और 99 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 24.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,399 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 2.10 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. पंजाब: लगातार पांचवें दिन 2 हजार से ज्यादा केस
यहां रविवार को 2,644 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1,331 मरीज ठीक हुए और 44 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.88 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,324 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 18,257 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. केरल: नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए
यहां रविवार को 1,875 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 2,251 मरीज ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 11.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10.74 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,496 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 24,619 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. कर्नाटक: एक्टिव केस 13 हजार के पार
यहां रविवार को 1,715 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1,048 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 9.70 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9.44 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,434 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 13,493 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात: लगातार दूसरे दिन 1500 से ज्यादा केस
यहां रविवार को 1,580 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 989 मरीज ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। राज्य में 4 महीने बाद एक दिन में इतने संक्रमित हुए हैं। इससे पहले पिछले साल 29 नवंबर को 1564 मरीज मिले थे। राज्य में अब तक 2.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.75 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,450 मरीजों की मौत हो गई। 7,321 का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश: बीते दिन 1300 से ज्यादा केस आए
यहां रविवार को 1,322 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 663 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.63 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,906 मरीजों की मौत हो गई। 8,000 का इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़: लगातार चौथे दिन हजार या इससे ज्यादा केस मिले
यहां रविवार को 1,000 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 241 मरीज ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। यहां लगातार चौथे दिन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। यहां अब तक 3.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.11 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,950 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 8,442 मरीजों का इलाज चल रहा है।

8. तमिलनाडु: रिकवरी से करीब दोगुना केस आए
यहां रविवार को 1,289 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 668 मरीज ठीक हुए और 9 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 8.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8.46 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,599 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 7,903 मरीजों का इलाज चल रहा है।

9. हरियाणा: एक्टिव केस 5 हजार के पार
यहां रविवार को 867 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 337 मरीज ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,098 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 5,355 मरीजों का इलाज चल रहा है।

10. दिल्ली: 800 से ज्यादा नए मरीज मिले
यहां रविवार को 823 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 613 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,956 मरीजों की मौत हो गई। 3,618 का इलाज चल रहा है।

11. राजस्थान: नए केस ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा
यहां रविवार को 476 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 199 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 2 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में अब तक 3.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,798 मरीजों की मौत हो गई। 3,585 का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...