पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महाराष्ट्र ने फिर से देश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को राज्य में रिकॉर्ड 6,112 नए मरीज मिले। यह पिछले 85 दिन में रोज मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 27 नवंबर को राज्य में 6,185 मामले आए थे।
राज्य में अब तक 20 लाख 87 हजार 632 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 89 हजार 963 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 713 मरीजों की मौत हो गई। 44 हजार 765 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
पिछले एक हफ्ते से यहां नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 200% का इजाफा देखने को मिला है। यही कारण है कि 7 दिन से लगातार एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो हालात और खराब हो सकते हैं। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि अमरावती, यवतमाल और सतारा में कोरोना के नए स्ट्रेन का कोई मरीज नहीं मिला है।
शुक्रवार को ठीक होने वालों से ज्यादा मरीज मिले
देश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 13,519 केस आए। 9,962 मरीज ठीक हुए और 90 ने जान गंवाई। बीते 10 में से 8 दिन नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही है। यह बताता है कि संक्रमण की रफ्तार फिर एक बार बढ़ रही है।
बीते 9 दिन में एक्टिव केस 1.33 लाख से बढ़कर 1.40 लाख हुए
देश में अब तक 1.09 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ ठीक हो चुके, जबकि 1.56 लाख ने जान गंवाई है। अभी 1 लाख 40 हजार 67 एक्टिव केस हैं, यानी इन मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 11 फरवरी को 1 लाख 33 हजार 79 था, जो पिछले साल 8 जून के बाद सबसे कम था। तब 1 लाख 29 हजार 501 मरीजों का इलाज चल रहा था।
वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ के पार
देश में वैक्सीन हासिल करने वालों का आंकड़ा आज 1 करोड़ के पार हो गया। अब तक 1 करोड़ 1 लाख 88 हजार से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इतने लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने में 34 दिन लगे। अब तक 62 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स और 31 लाख से ज्यादा फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन हो चुका है। 4.64 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स ऐसे भी हैं जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है।
5वां देश जहां सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन
भारत दुनिया का 5वां देश है जहां अब तक सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। अमेरिका में 5 करोड़, चीन में 4 करोड़ यूरोपियन यूनियन में 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पूरी दुनिया में अब तक 18 करोड़ 84 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 97 देश और उपमहाद्वीप में वैक्सीनेशन का प्रॉसेस शुरू हो चुका है।
कोरोना अपडेट्स
6 राज्यों का हाल
1. महाराष्ट्र
राज्य में शुक्रवार को 6,112 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,159 मरीज ठीक हुए और 44 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 87 हजार 632 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 89 हजार 963 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 713 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 44 हजार 765 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. केरल
राज्य में शुक्रवार को 4,505 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 4,854 मरीज ठीक हुए और 15 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां अब तक 10 लाख 25 हजार 938 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 61 हजार 789 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,062 ने जान गंवाई है, जबकि 59,817 का इलाज चल रहा है।
3. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 297 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 250 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 58 हजार 871 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 53 हजार 70 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,846 मरीजों की मौत हो गई। 1,954 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
4. गुजरात
यहां शुक्रवार को 266 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 277 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 66 हजार 563 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 60 हजार 475 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4404 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,684 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
5. राजस्थान
राज्य में शुक्रवार को 93 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 98 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 3 लाख 19 हजार 363 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 15 हजार 310 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,784 मरीजों की मौत हुई है। 1,269 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
6.दिल्ली
यहां शुक्रवार को 158 नए मरीज मिले और 157 ठीक हुए। एक लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 6 लाख 37 हजार 603 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 25 हजार 653 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 897 मरीजों की मौत हो गई। 1053 का इलाज चल रहा है।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.