देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 6 हजार 476 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण के 6141 मामले सामने आए तो 3030 ठीक भी हुए। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। अकेले महाराष्ट्र में 2078 मरीज बढ़े। राज्य में लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके अलावा तमिलनाडु में 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तरप्रदेश में 321, मध्यप्रदेश में 229 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि दुनिया में प्रति एक लाख आबादी पर 60 और भारत में सिर्फ 7.1 कोरोना मरीज हैं। वहीं, अमेरिका में एक लाख की आबादी पर 431, ब्रिटेन में 494 और इटली में 372 मरीज हैं।
भारत में 1 लाख की आबादी पर 0.2 मौतें
कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले में भी भारत की स्थिति दुनिया के बाकी देशों से बेहतर है। यहां प्रति एक लाख आबादी पर 0.2 मौतें हो रही हैं, जबकि दुनिया में इतनी ही आबादी पर 4.1 मौतें हो रही है। एक लाख आबादी पर सबसे ज्यादा 59.2 मौतें स्पेन में हुई। यहां अब तक 27 हजार 650 लोग दम तोड़ चुके हैं।
इटली दूसरे स्थान पर है। यहां एक लाख की आबादी पर 52.8 मौतें हुई हैं। इसके बाद ब्रिटेन है। यहां अब तक कुल 34 हजार 636 मरीजों की जान गई है। एक लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा 52.1 है। अमेरिका में यह दर 26.6 है। यहां अब तक 87 हजार 180 लोगों की जान जा चुकी है। इतनी ही आबादी पर फ्रांस में 41.9, जर्मनी में 9.6, ईरान में 8.5 और कनाडा में 15 से ज्यादा मौतें हुईं हैं।
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। इसे 100 मरीजों से यहां तक पहुंचने में 64 दिन लगे। इस मामले में भारत की स्थिति अमेरिका, इटली और ब्रिटेन समेत सभी शीर्ष देशों से बेहतर हे। अमेरिका में सबसे तेज यह आंकड़ा बढ़ा। यहां 100 से एक लाख मरीज होने में सिर्फ 25 दिन लगे थे। ये आंकड़े worldometers वेबसाइट के मुताबिक हें।
देशभर से लॉकडाउन-4 की तस्वीरें
लॉकडाउन-4 में मिली सहूलियतों के बाद देश भर में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बेंगलुरु में मंगलवार को लालबाग बॉटेनिकल गार्डन में मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों की लंबी कतार नजर आई। करीब दो महीने बाद इस पार्क को हर दिन सीमित समय के लिए खोलने की इजाजत दी गई है। वहीं, दिल्ली और गुजरात के राजकोट में चाय की दुकानें खुलने लगी हैं। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
अपडेट्स...
कोरोनावायरस संक्रमण 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 37158 | 9639 | 1325 |
तमिलनाडु | 12448 | 4895 | 85 |
गुजरात | 12141 | 5043 | 719 |
दिल्ली | 10554 | 4750 | 166 |
राजस्थान | 5845 | 3232 | 143 |
मध्यप्रदेश | 5465 | 2631 | 258 |
उत्तरप्रदेश | 4926 | 2783 | 135 |
पश्चिम बंगाल | 2961 | 1074 | 250 |
आंध्रप्रदेश | 2489 | 1621 | 52 |
पंजाब | 2002 | 1642 | 38 |
तेलंगाना | 1634 | 1011 | 38 |
बिहार | 1519 | 517 | 9 |
जम्मू-कश्मीर | 1317 | 647 | 17 |
कर्नाटक | 1395 | 543 | 40 |
हरियाणा | 964 | 627 | 14 |
ओडिशा | 978 | 307 | 5 |
केरल | 643 | 497 | 4 |
झारखंड | 233 | 127 | 3 |
चंडीगढ़ | 199 | 54 | 3 |
त्रिपुरा | 169 | 89 | 0 |
असम | 154 | 41 | 4 |
उत्तराखंड | 111 | 52 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 100 | 59 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 90 | 42 | 3 |
लद्दाख | 43 | 43 | 0 |
गोवा | 46 | 7 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 33 | 33 | 0 |
पुडुचेरी | 22 | 9 | 0 |
मेघालय | 13 | 12 | 1 |
मणिपुर | 7 | 2 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
अन्य | 814 | 0 | 0 |
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.