पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • China's Neighboring Country Of 25 Million Rupees Put 124 Teams As Soon As The First Case Came, Preventing Infection From Spreading In The Country

ढाई करोड़ आबादी वाले चीन के पड़ोसी देश ने पहला केस आते ही 124 टीम लगाईं, देश में संक्रमण फैलने से रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीन के शंघाई शहर की बसों को अल्ट्रावाॅयलेट किरणों से संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। - Dainik Bhaskar
चीन के शंघाई शहर की बसों को अल्ट्रावाॅयलेट किरणों से संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
  • वुहान से महज 130 किमी दूर है ताइवान, फिर भी सिर्फ 50 मरीज
  • बाहर से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही जांच शुरू कर दी थी

ताइपे. चीन के पड़ोसी देश ताइवान ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए ऐसे कदम उठाए, जिनसे  दुनिया सीख ले सकती है। चीन के वुहान शहर से कोरोनावायरस फैला था। यहां से ताइवान केवल 130 किमी दूर है। जब वुहान में कोरोनावायरस फैला, तब कई लोग चीन से लूनर न्यू ईयर मनाकर ताइवान लौटे थे। उसी दौर में रोज चीन से 2 हजार पर्यटक ताइवान आ रहे थे। इसके बावजूद ताइवान में अब तक सिर्फ 50 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की मौत हुई है। ताइवान की आबादी 2.30 करोड़ है। 

इन उपायों से हुए सफल

  • चीन ने 31 दिसंबर को बताया कि वुहान में निमोनिया मरीज बढ़ रहे हैं। इस पर ताइवान ने एयरपोर्ट पर यात्रियों की गहन जांच शुरू कर दी। अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था की। ताइवान ने 2003 के सार्स संक्रमण से सबक लिया था।
  • ताइवान में पहला केस 21 जनवरी को आया तो 124 एक्शन टीम तैनात की गईं। चीन से यात्रियों के आने पर रोक लगाई। वुहान से आए उन लोगों पर 70 हजार रु. जुर्माना लगाया, जिन्होंने फ्लू को छुपाया।
  • मास्क का निर्यात रोका। टीवी, रेडियो चैनलों ने कोरोनावायरस से बचाव के हर घंटे संदेश जारी किए। सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर रखे गए। स्कूलों में विद्यार्थियों को प्लास्टिक के डिवाइडर दिए गए, जिनके घेरे में बच्चे पढ़ते रहे।
खबरें और भी हैं...