पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आज यानि शुक्रवार को 7वां दिन है। अब तक कुल 12.82 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को 2 लाख 28 हजार 563 हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन को पहला डोज दिया गया। अब तक कर्नाटक में सबसे ज्यादा 1.82 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं, आंध्र प्रदेश में 1.27 लाख, ओडिशा में 1.21 लाख और तेलंगाना में 1.02 लाख को वैक्सीन लगी।
22 जनवरी को साइड इफेक्ट के 267 मामले आए
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सातवें दिन देशभर में सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया गया। इस दौरान वैक्सीनेशन के 24 हजार 397 सेशंस चलाए गए। यह आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं। इस दौरान 267 मामलों में साइड इफेक्ट देखने को मिला। इसी के साथ देश भर में साइड इफेक्ट के मामले बढ़कर 1054 हो गए हैं। इसमें मौत का कोई केस नहीं है।
7 दिनों में वैक्सीनेशन की संख्या
पहला दिन | 2,07,229 |
दूसरा दिन | 17,072 |
तीसरा दिन | 1,48,266 |
चौथा दिन | 1,77,368 |
पांचवां दिन | 1,12,007 |
छठवां दिन | 2,33,530 |
सातवां दिन | 2,28,563 |
(आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं)
आंध्र में हफ्ते में 6 दिन वैक्सीनेशन
हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि आंध्र में सबसे ज्यादा हफ्ते में 6 दिन और मिजोरम में 5 दिन टीका लगाया जाएगा। वहीं, गोवा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वैक्सीनेशन होगा।
इन राज्यों में 4 दिन वैक्सीनेशन
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 4 दिन वैक्सीनेशन होगा।
इन राज्यों में 3 दिन वैक्सीनेशन
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और ओडिशा में हफ्ते में तीन दिन ही वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए रखे गए हैं।
16 जनवरी से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन
देश में पहले फेज का वैक्सीनेशन 16 जनवरी को शुरू हुआ था। इसमें 3 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगने हैं। इसके लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को मंजूरी दी गई थी। दूसरे फेज में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 50 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.