पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारत में वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थकेयर वर्कर्स की संख्या 10 लाख के पार हो गई। महज छह दिन में 10.40 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। गुरुवार को सबसे ज्यादा 2.33 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया गया। यह शाम छह बजे तक का डेटा है। डेटा अपडेट होने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।
अब तक देश भर में साइड इफेक्ट के 787 मामले आए हैं। इससे मौत को कोई केस सामने नहीं आया है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि गुरुवार को 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया गया। इस दौरान 187 लोगों में साइड इफेक्ट दिखाई दिया।
सभी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी : हर्षवर्धन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सच्चाई है कि वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। जो भी साइड इफेक्ट के मामले सामने आ रहे हैं, वो सामान्य हैं। किसी भी वैक्सीनेशन में ऐसा होता है
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कोरोना के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग राजनीतिक फायदा लेने के लिए वैक्सीनेशन को लेकर गलत बातें फैला रहे हैं। इसके कारण कुछ लोग वैक्सीन लगवाने में कतरा रहे हैं। सरकार कतई नहीं चाहती कि वैक्सीनेशन के बाद किसी पर भी गलत प्रभाव पड़ें। सभी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।'
वैक्सीनेशन की वजह से किसी की मौत नहीं
वैक्सीनेशन के बाद मौत की खबरों पर हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश-तेलंगाना में 1-1 और कर्नाटक में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यूपी-कर्नाटक में मरने वालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ है कि मौत की वजह वैक्सीनेशन नहीं, बल्कि दूसरी समस्या है। वहीं, तेलंगाना में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि अब तक देश में गंभीर साइड इफेक्ट के कोई मामले सामने नहीं आए हैं।
छह दिनों में वैक्सीनेशन की संख्या
पहला दिन | 2,07,229 |
दूसरा दिन | 17,072 |
तीसरा दिन | 1,48,266 |
चौथा दिन | 1,77,368 |
पांचवां दिन | 1,12,007 |
छठवां दिन | 2,33,530 |
आंध्र में हफ्ते में 6 दिन वैक्सीनेशन
हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि आंध्र में सबसे ज्यादा हफ्ते में 6 दिन और मिजोरम में 5 दिन टीका लगाया जाएगा। वहीं, गोवा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वैक्सीनेशन होगा।
इन राज्यों में 4 दिन वैक्सीनेशन
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 4 दिन वैक्सीनेशन होगा।
इन राज्यों में 3 दिन वैक्सीनेशन
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और ओडिशा में हफ्ते में तीन दिन ही वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए रखे गए हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.