नमस्कार,
आज मंगलवार है, तारीख 01 फरवरी; माघ मास, कृष्ण पक्ष और 11:15 बजे तक अमावस्या फिर प्रतिपदा तिथि
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर है नजर
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. सरकार ने इकोनॉमिक सर्वे 2022-23 पेश किया; GDP ग्रोथ 8 से 8.5% रहने की उम्मीद
केंद्रीय बजट से पहले सोमवार को इकोनॉमिक सर्वे 2021-22 संसद में पेश किया गया। इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8-8.5% की GDP ग्रोथ (आर्थिक वृद्धि दर) का अनुमान लगाया गया है। ये 2021-22 के 9.2% के ग्रोथ अनुमान से कम है। इकोनॉमिक सर्वे को चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. वी अनंत नागेश्वरन के नेतृत्व वाली टीम ने तैयार किया है।
पढ़ें पूरी खबर..
2. बंगाल की CM ने राज्यपाल को ट्विटर पर ब्लॉक किया, कहा- उनके कमेंट से तंग आ चुकी हूं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। धनखड़ ने एक दिन पहले बंगाल को लोकतंत्र के लिए गैस चेंबर बताया था। ममता ने कहा, 'मैं इसके लिए पहले से ही माफी मांगती हूं। वह (जगदीप धनखड़) लगभग हर दिन कुछ न कुछ ट्वीट करे मुझे या मेरे अधिकारियों के खिलाफ कमेंट करते हैं। मैं हर दिन व्यथित हो रही हूं।'
पढ़ें पूरी खबर..
3. स्मृति ने संसद भवन के बाहर मुलायम के पैर छुए, UP चुनाव से पहले यादवों को संदेश देने की कोशिश
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद भवन के बाहर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पैर छुए। आशीर्वाद के तौर पर मुलायम ने स्मृति के सिर पर हाथ रखा। सियासी गलियारे में इसे दिल्ली से UP चुनाव में यादवों को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। स्मृति प्रदेश की अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
4. 5 राज्यों में चुनाव से पहले नई गाइडलाइन; रैली में आ सकेंगे 1000 लोग
बढ़ते कोरोना मामलों और 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगा था। सोमवार को चुनाव आयोग की बैठक हुई, जिसमें इस बैन को 11 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, इन प्रतिबंधों के साथ थोड़ी राहत भी दी गई है। यानी, प्रतिबंध के साथ-साथ रैली में 1000 लोग शामिल हो सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
5. शशि थरूर का PM मोदी पर तंज, कहा- ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है 'ओ मित्रों'
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मित्रों शब्द को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। थरूर ने सोमवार को ट्वीट करके कहा- ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक तो ‘ओ मित्रों’ है। हम इसके नतीजे भी भुगत रहे हैं। हर दिन सांप्रदायिकता, ध्रुवीकरण और नफरत बढ़ रही है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इस वायरस का तो कोई माइल्ड वैरिएंट (हल्का संस्करण) भी नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर..
6. हरभजन का बड़ा आरोप, बोले- बोर्ड में पहचान नहीं थी, इसलिए कप्तान नहीं बन पाया
हरभजन सिंह ने BCCI पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। पूर्व ऑफ स्पिनर का कहना है कि टीम इंडिया का कप्तान बनने के लिए बोर्ड में सिफारिश की जरूरत पड़ती है। भज्जी ने कहा कि वह बोर्ड में किसी को नहीं जानते थे, शायद इसीलिए कभी टीम के कैप्टन नहीं बनाए गए। हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।
पढ़ें पूरी खबर..
7. कोहली बोले- लीडरशिप के लिए कैप्टेंसी जरूरी नहीं, धोनी मेरी कप्तानी में खेलने के बाद भी लीडर थे
टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने पहली बार कहा कि लीडर बनने के लिए जरूरी नहीं है कि कप्तान बना जाए। कोहली ने कहा- जब एमएस धोनी टीम में थे, ऐसा नहीं था कि वह लीडर नहीं थे, वह अभी भी वह व्यक्ति थे जिनसे हम इनपुट लेना चाहते थे। जीतना या हारना आपके हाथ में नहीं होता। एक्सीलेंस के लिए कोशिश करना और हर दिन बेहतर होना जरूरी है।
पढ़ें पूरी खबर..
8. महाराष्ट्र में ऑफलाइन एग्जाम का विरोध, नागपुर में बसों पर पथराव
पिछले दो साल से ऑनलाइन एग्जाम दे रहे महाराष्ट्र के छात्र इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं कराए जाने से भड़क गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कॉलेज में परीक्षाएं कराने का सुझाव दिया है। इसका मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर समेत राज्य के कई शहरों में छात्रों ने विरोध किया है। नागपुर में तो उन्होंने बसों में तोड़फोड़ कर दी। इससे पहले UP और बिहार में भी छात्र उग्र प्रदर्शन कर चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1884 में आज ही के दिन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार पब्लिश हुई थी। 1857 से इसे बनाने की शुरुआत हो गई थी। उस समय लंदन के फिलोलॉजिकल सोसाइटी के लोगों ने व्यवस्थित रूप से इंग्लिश की डिक्शनरी तैयार करने पर विचार किया था। इसमें 11वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी में प्रचलित एंग्लो-सेक्सन शब्दों को शामिल किया गया। उस वक्त इसे 4 वॉल्यूम में तैयार किया गया। इसमें 6,400 ज्यादा शब्द शामिल किए गए थे। पब्लिश होने के 40 साल बाद डिक्शनरी को 1928 में पूरी तरह से तैयार कर लिया गया। इस डिक्शनरी में 4 लाख से ज्यादा शब्द शामिल किए गए और इसे 10 वॉल्यूम में तैयार किया गया। (पढ़ें आज घटीं अन्य घटनाएं)
और अब आज का विचार
कोई एक तरीका लो और इसे आजमाओ। अगर यह असफल रहता है, इसे ईमानदारी से स्वीकार करो और दूसरे की कोशिश करो, लेकिन सबसे बड़ी बात कोशिश करते रहो।- फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट, अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे..
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.