नमस्कार,
आज रविवार है, तारीख 23 जनवरी; माघ मास, कृष्ण पक्ष और पंचमी तिथि
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. सर्दी में मौसम का यू-टर्न, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में बारिश
राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई इलाकों के साथ ही दिल्ली-मुंबई में बारिश हुई है। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर संभाग के 12 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। यहां के अलावा मध्यप्रदेश में भी मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तो इस साल जनवरी में लगभग 70 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 32 साल में सबसे ज्यादा है।
पढ़ें पूरी खबर...
2. बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी से गांधीजी के पसंदीदा भजन 'अबाइड विद मी' की धुन हटी
महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'अबाइड विद मी' की धुन इस बार गणतंत्र दिवस के समापन समारोह में सुनाई नहीं देगी। बीटिंग रिट्रीट के लिए 26 धुनों की लिस्ट बनाई गई है, जिसमें 'अबाइड विद मी' शामिल नहीं है। 1950 से लगातार यह धुन इस समारोह में बजाई जा रही थी। 2020 में पहली बार इसे हटा दिया गया था। काफी विवाद हुआ तो 2021 में इसे फिर से समारोह में शामिल कर लिया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
3. कोरोना के कारण वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल बदला, 2 शहरों में होंगे मैच
कोरोना की तीसरी लहर के कारण वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल बदला गया है। वेस्टइंडीज की टीम 6 से 20 फरवरी तक 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। BCCI ने तय किया है कि ये मुकाबले 6 नहीं, बल्कि 2 शहरों अहमदाबाद और कोलकाता में कराए जाएंगे। यह फैसला टीमों, मैच ऑफिशियल्स, ब्रॉडकास्टर्स के ट्रैवल को सीमित रखने के लिए लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
4. इस बार सिर्फ मुंबई में होगा IPL, हालात बिगड़े तो पुणे बैकअप ऑप्शन
IPL 2022 के आयोजन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यह टूर्नामेंट भारत में ही होगा और सभी मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे। BCCI के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया है कि इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो कुछ मुकाबलों का आयोजन पुणे में भी किया जा सकता है। साथ ही कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार भी टूर्नामेंट दर्शकों के बिना ही खेला जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
5. पहली बार कैराना पहुंचे अमित शाह, हिंदुओं के पलायन वाले इलाकों में प्रचार किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कैराना में पार्टी के लिए प्रचार किया। उन्होंने यहां पलायन वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से बात की। उनसे पूछा कि अब उन्हें कोई तकलीफ तो नहीं है? गृह मंत्री बनने के बाद शाह का यह पहला कैराना दौरा है। शाह के साथ कैराना में भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह भी नजर आईं। मृगांका यहां से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाने वाले सांसद हुकुम सिंह की बेटी हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
6. 5 राज्यों में चुनावी रैलियों पर 31 जनवरी तक रोक, EC ने 7 दिन बढ़ाया बैन
देश में 5 चुनावी राज्यों में अभी रैलियों और सभाओं पर बैन लगा रहेगा। चुनाव आयोग ने कोरोना के हालात की समीक्षा के बाद यह रोक 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। इसके अलावा आयोग ने डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए लोगों की संख्या 10 कर दी है। पहले यह 5 थी। इनडोर मीटिंग के लिए लोगों की लिमिट 300 या गाइडलाइंस के मुताबिक हॉल की क्षमता का 50% तय की गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
7. IAS कैडर रूल्स में बदलाव का प्रस्ताव, 4 मुख्यमंत्रियों ने किया विरोध
आईएएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के बाद छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, राजस्थान के CM अशोक गहलोत और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर ऐतराज जताया है। सभी ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मोदी सरकार आईएएस (कैडर) रूल्स, 1954 में बदलाव करना चाहती है।
पढ़ें पूरी खबर...
8. मुंबई में 20 मंजिला इमारत में आग लगी, दो बुजुर्ग समेत 7 लोगों की मौत
मुंबई में सुबह के वक्त एक 20 मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बुजुर्ग हैं। वहीं, 6 बुजुर्ग समेत 15 लोग झुलस गए। आग ताड़देव इलाके की कमला सोसायटी में लगी। इसे बुझाने में करीब 5 घंटे लग गए। आग की शुरुआत 15वें फ्लोर से हुई और यह ऊपर की ओर 19वें फ्लोर तक पहुंच गई। मौके से 19 लोगों का रेस्क्यू किया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में
आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। नेताजी का निधन हुए 76 साल हो गए, लेकिन, उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। उनकी मौत का सच जानने के लिए तीन कमेटियां बनीं। दो ने कहा उनकी मौत प्लेन क्रैश में हुई। तीसरी रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा कोई प्लेन क्रैश ही नहीं हुआ। सुभाषचंद्र बोस ने 18 अगस्त 1945 को मंचूरिया की तरफ उड़ान भरी थी। 5 दिन बाद टोक्यो रेडियो ने बताया कि नेताजी जिस विमान से जा रहे थे, वह ताइहोकू हवाई अड्डे के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में नेताजी बुरी तरह से जल गए। ताइहोकू सैनिक अस्पताल में उनका निधन हो गया। (पढ़ें आज घटीं अन्य घटनाएं)
और अब आज का विचार
लोग, पैसा और चीजें अपने आप से जीत नहीं ला सकते। हमारे पास वह ताकत होनी चाहिए जो हमें बड़े काम करने के लिए प्रेरित करे। - नेताजी सुभाषचंद्र बोस
आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.